National Startup Day
National Startup DaySocial Media

National Startup Day पर संकल्प लो कि, अपने सपनों के साकार होने तक विराम नहीं लोगे: सीएम शिवराज

सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रारंभ हुई स्टार्टअप की पहल न केवल युवाओं को उद्यमी बना रही है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

National Startup Day 2023: हर साल 16 जनवरी को राष्‍ट्रीय स्‍टार्टअप दिवस मनाया जाता है। इस पहल की शुरुआत सबसे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी और उसी समय से प्रत्येक वर्ष 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सभी नवोदित उद्यमियों को स्टार्टअप दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

भारत की तरक्की में स्टार्टअप का अहम योगदान:

बता दें, स्टार्टअप का अर्थ शुरुआत होता है। इंडिया के लोगों ने जब से स्टार्टअप पर काम करना शुरू किया है तब से ही देश में नए बिजनेसमैन और उद्योगपति पैदा हो रहे हैं। जिसमें से कुछ बड़े उद्योगपति हैं तो कुछ छोटे उद्योगपति है। स्टार्टअप उस व्यक्ति के लिए तो फायदेमंद होता ही है जो इसे शुरू करता है साथ ही इसके जरिए कई अन्य लोगों को रोजगार भी मिलता है। इस प्रकार से देखा जाए तो भारत की तरक्की में स्टार्टअप का अहम योगदान है।

सीएम ने ट्वीट कर दी NationalStartupDay की शुभकामनाएं

National Startup Day पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि, सभी नवोदित उद्यमियों को National Startup Day की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रारंभ हुई #StartupIndia की पहल न केवल युवाओं को उद्यमी बना रही है, बल्कि #AatmanirbharBharat के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

स्वयं के साथ प्रदेश व देश की उन्नति को और गति दो: CM

आगे मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि, मेरे युवा बेटे-बेटियों, अपने सपनों को उड़ान दो, अपने इनोवेटिव आयडिया पर काम करो। गंभीरता से विचार कर कदम आगे बढ़ाओ, क्योंकि यही स्वर्णिम काल है। स्वयं के साथ प्रदेश व देश की उन्नति को और गति दो। National Startup Day पर संकल्प लो कि अपने सपनों के साकार होने तक विराम नहीं लोगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com