हमने मध्यप्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया, प्रदेश में दो एक्सप्रेस-वे का हो रहा है निर्माण: CM शिवराज

मध्यप्रदेश। आज पुणे में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।
CM शिवराज
CM शिवराजSocial Media

मध्यप्रदेश। आज पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित "इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी इन मध्यप्रदेश" कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। इस दौरान मध्यप्रदेश के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।

आप सभी निवेशक मित्रों का मध्यप्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत है : CM

इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने कहा कि, आप सभी निवेशक मित्रों का मध्यप्रदेश में बहुत-बहुत स्वागत है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी आप पधारिये। उससे पहले भी आना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। आप निवेशक मित्रों से आग्रह करने आया हूं कि आप मध्यप्रदेश पधारिये। आपको किसी तरह की समस्या आयेगी, तो उसके समाधान के लिए मैं उपलब्ध हूं। प्रत्येक सोमवार को आप उद्यमियों से मिलने के लिए मेरा समय निर्धारित है

मुख्यमंत्री ने कहा कि, जब हर राज्य की इकॉनमी बढ़ेगी तो देश की इकॉनमी बढ़ेगी। अपने संसाधन और क्षमता के हिसाब से हमने तय किया है कि 2026 तक मध्यप्रदेश की इकॉनमी को हम 550 बिलियन डॉलर की बनाएंगे। साथ ही सीएम ने कहा कि, मध्यप्रदेश में सिंचित क्षेत्र 7.5 लाख हेक्टेयर था। हमने उसे बढ़ा कर 45 लाख हेक्टेयर कर दिया। आगे आने वाले 3 साल में सिंचित क्षेत्र 65 लाख हेक्टेयर तक लेकर जाएंगे।

इंडस्ट्री के लिए सबसे पहले जमीन की उपलब्धता जरूरी होती है। मध्यप्रदेश में 1 लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक उपलब्ध है। हम निवेशकों को एक महीने के अंदर भूमि उपलब्ध करा दें।

सीएम शिवराज

CM ने कहा- मैंने आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर MP का रोडमैप बना लिया-

साथ ही सीएम शिवराज ने बताया कि, कोविड के दौरान मुझे भी कोविड हो गया था। मैं अस्पताल में था। उस वक्त प्रधानमंत्री जी ने आपदा को अवसर पर बदलने की बात कहते हुए एक मंत्र दिया "आत्मनिर्भर भारत"। मैंने आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का रोडमैप बना लिया।

सीएम शिवराज ने कही ये बातें

  • मध्यप्रदेश की कृषि की विकास दर विगत 10 वर्षों से 18 प्रतिशत से अधिक है। हमारे गेहूं, चावल और दाल दुनिया में धूम मचा रहे हैं। हमने गेहूं के उत्पादन में पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है।

  • हमारे चार फोकस के केंद्र हैं। इन्फ्रा, हेल्थ, गुड गवर्नेंस और अर्थव्यवस्था एवं रोजगार है। हमारे पास 1 लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक है। हम निवेशकों को एक महीने के अंदर भूमि उपलब्ध करा देंगे।

  • मध्यप्रदेश में हमने बांधों का जाल बिछा दिया है तथा उद्योगों के लिए भी पानी रिजर्व रखा है। मध्यप्रदेश में हम अलग-अलग उद्योगों के लिए सस्ती बिजली देने का भी काम करते हैं।

  • प्रदेश में दो एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। एक चंबल के बीहड़ को जोड़ते हुए अटल एक्सप्रेस-वे और दूसरा अमरकंटक से सीधे गुजरात की सीमा तक नर्मदा एक्सप्रेस-वे।

  • शांति का टापू है मध्य प्रदेश! डाकू समाप्त कर दिए, नक्सल समाप्त कर दिए, सिमी का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया है। कोई गुंडागर्दी नहीं है मध्यप्रदेश में।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com