कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में सीएम
कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में सीएमRE

कार्यकर्ता महाकुंभ भारतीय जनता पार्टी के विराट स्वरूप का दर्शन: सीएम शिवराज सिंह चौहान

Workers Mahakumbh Program: मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं की बैठक ली है।

Workers Mahakumbh Program On the Birth Anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay: भोपाल। पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ भारतीय जनता पार्टी के विराट स्वरूप का दर्शन कराता हैं। जन आशीर्वाद यात्राओं में जनता का उत्साह बताता है कि विधानसभा चुनाव में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक जनादेश भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि भोपाल के कार्यकर्ता अपने अनुभव और योग्यता के अनुसार बहुत बढ़िया व्यवस्था करते हैं, जिनकी क्षमता पर पार्टी को पूर्ण विश्वास है। पार्टी के कार्यकर्ता दूरस्थ क्षेत्रों से अनेक समस्याओं का सामना उठाकर कार्यकर्ता महाकुंभ में भोपाल आ रहे हैं, जिनके स्वागत की व्यवस्था हम सभी को मिलकर करना है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदान करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ के अवसर पर नारी शक्ति का भव्य प्रदर्शन होना चाहिए, क्योंकि माताएं, बहनें और बेटियां पार्टी के साथ हैं। यह बात शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता महाकुंभ कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में कही है।

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा 25 सितम्बर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भोपाल के जंबूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित होगा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ताओं की बैठक ली और तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक का संचालन वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता ने किया।

कार्यकर्ता महाकुंभ को आनंद और उत्साह के वातावरण में सफल बनाना: वीडी शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, पार्टी द्वारा निकाली जा रही पांचों जनआशीर्वाद यात्राओं को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश की विधानसभाओं में पहुंची यात्राओं में शामिल पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जनता ने आशीर्वाद प्रदान किया है। 25 सितम्बर को प्रदेश के प्रत्येक बूथ से लाखों पार्टी कार्यकर्ता अपार उत्साह और उमंग के साथ भोपाल पहुंचेंगे, जिन्हें एक सूत्र में पिरोने की जिम्मेदारी हमारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वर्षों में देश में पहली बार महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है और वहीं प्रदेश सरकार ने भी नगरीय निकाय के चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। इस ऐतिहासिक कार्य के लिए बहनें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पार्टी के ध्वज के साथ अभिनंदन करेंगी। उन्होंने कहा कि, कार्यकर्ता महाकुंभ को आनंद और उत्साह के वातावरण में सफल बनाना है। प्रदेश भर से भोपाल आने वाले कार्यकर्ताओं के स्वागत के साथ ही सभी सुविधाओं को ध्यान रखना हमारी प्रतिबद्धता है।

कार्यकर्ता महाकुंभ में बनेगा रिकॉर्ड : प्रदेश संगठन महामंत्री

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सभी अनुभवी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पूर्व में भी जन आशीर्वाद यात्राओं के साथ ही पार्टी के अनेक आयोजनों में अपने अनुभव एवं प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण किया है। उन्होंने कहा कि जंबूरी मैदान में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर होने वाला कार्यकर्ता महाकुंभ अपने आप में रिकॉर्ड बनाने वाला आयोजन है। पूर्व में भी पार्टी ऐसे सफल कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बल पर आयोजित किए हैं, यह महाकुंभ भी सफलता को प्राप्त हो, इस दिशा में हमें आगे बढ़ना है।

इस अवसर पर उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी आलोक शर्मा, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता मिलन भार्गव एवं एस.एस. उप्पल सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com