मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा बयानSocial Media

कांग्रेस की सुस्ती और नकारात्मक सोच की वजह से ही साल 2003 तक MP विकास से अछूता रहा: सीएम

MP Election 2023: सीएम ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि "जो कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशियों की एक सूची भी जारी नहीं कर सकी है... सोचिये, वो MP के विकास और जनता के कल्याण के लिए आखिर क्या करेगी?

हाइलाइट्स:

  • एमपी में चुनाव से पहले पक्ष-विपक्ष में वार-पलटवार जारी

  • इस बीच अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान सामने आया

  • सीएम शिवराज ने बयान देते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा

MP Election 2023: एमपी में चुनाव से पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का दौर तेजी से जारी है। इस बीच अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान सामने आया है सीएम ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि "जो कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशियों की एक सूची भी जारी नहीं कर सकी है... सोचिये, वो मध्यप्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए आखिर क्या करेगी?

CM चौहान ने बयान देते हुए कहा-

आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस की सुस्ती और नकारात्मक सोच की वजह से ही साल 2003 तक मध्यप्रदेश विकास से अछूता रहा इसलिए तो...अब हाशिये पर हाथ है, जनता भाजपा के साथ है"

आदिवासियों को दी जाने वाली सुविधाएं कांग्रेस ने क्यों बंद कीं : सीएम

इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के आदिवासीबहुल अंचल में चुनावी रैली करने आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया है कि आदिवासियों की हितैषी बन रही कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय आदिवासी महिलाओं को दी जाने वाली एक हजार रुपए की राशि को क्यों बंद किया था।

सीएम शिवराज ने कहा कि, प्रियंका वाड्रा जवाब दें कि, भाजपा सरकार के समय बैगा, भारिया और सहरिया जाति की पिछड़ी महिलाओं को जो एक हजार रुपए की राशि दी जाती थी, उसे कमलनाथ सरकार ने क्यों बंद किया। उन्होंने कहा,‘मुंह में राम बगल में छुरी, सामने आदिवासी प्रेम और पीछे दी गई सुविधा को समाप्त करने का अपराध आपने क्यों किया। प्रियंका जी जवाब तो देना होगा। क्या प्रियंका जी, पिछली बार की तरह मध्यप्रदेश में फिर झूठ की गारंटी देने आ रही हैं, जवाब तो देना होगा।‘

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co