कांग्रेस में अभी चक्कियां चल रही हैं...इस बार दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को ही पीस दिया: सीएम
हाइलाइट्स :
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सामने आया बड़ा बयान
सीएम शिवराज ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस पर जमकर तंज कसा
CM शिवराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस में अभी चक्कियां चल रही हैं
CM Shivraj Taunt on Congress: एमपी में विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में नेताओं की बयानबाजी तेज है। आज फिर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम शिवराज ने बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस पर जमकर तंज कसा है।
कांग्रेस में अभी चक्कियां चल रही हैं: CM शिवराज
अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, कांग्रेस में अभी चक्कियां चल रही हैं, कमलनाथ जी कहते हैं कि उनकी चक्की बहुत बारीक पीसती है... लेकिन इस बार दिग्विजय सिंह जी की चक्की ने कमलनाथ जी को ही पीस दिया। दिग्विजय जी अब कमलनाथ जी के कुर्ते फड़वा रहे हैं।
कमलनाथ, दिग्विजय और जयवर्धन के कुर्ते फाड़ने की करते थे बात : CM
बता दें, आज पन्ना में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, विकास और जनकल्याण के कामों के आधार पर भाजपा जनता का आशीर्वाद लेने जा रही है, वहीं कांग्रेस में अभी चक्कियां ही चल रही हैं। कमलनाथ, दिग्विजय और जयवर्धन के कुर्ते फाड़ने की बात करते थे लेकिन सभी कमलनाथ समर्थकों के टिकट कटवाकर अब दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ का कुर्ता फाड़ दिया..."
आगे सीएम शिवराज ने कहा कि, घमंडिया गठबंधन में केवल दरार ही नहीं पड़ी, बल्कि I.N.D.I. गठबंधन बनने के पहले ही बिखर गया है। राजा बहुत समझदार हैं, उनको पता है कि वो हारने वाले हैं, इसलिए अभी से मशीन पर दोष मढ़ने लगे हैं।
CM शिवराज
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।