CM शिवराज का बड़ा बयान
CM शिवराज का बड़ा बयानSocial Media

MP Politics: सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी से पूछे कई सवाल, बोले- आप में साहस है, तो जवाब दें...

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रियंका जवाब दें... गरीबों के मकान वापस क्यों किए...

हाइलाइट्स :

  • चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के नेताओं की बयानबाजी तेज

  • अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज का सामने आया बड़ा बयान

  • सीएम ने कहा- इस बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है

  • साथ ही कांग्रेस पर तंज कसते हुए कही ये बात

MP Election 2023: चुनाव से पहले नेताओं की बयानबाजी तेज हो गई है। चुनावी रण की दो दिग्गज पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर बयानी तीर छोड़ने में लगी हैं। ऐसे में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी के दमोह दौरे को लेकर निशाना साधा है, साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी से कई सवाल पूछे हैं और कहा- प्रियंका जी आप में साहस है, तो जवाब दें...

सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी से पूछा-

सीएम शिवराज ने बयान देते हुए कमलनाथ और कांग्रेस को झूठा वादा करने वाली पार्टी बताया है वही सीएम बोले प्रियंका जवाब दें- गरीब बैगा, भारिया और सहरिया के कमलनाथ जी ने 1000 रुपये क्यों बद किये, संबल योजना क्यों बंद की, गरीब बहन के पैसे देना क्यों बंद किये, बच्चों के लैपटॉप क्यों छीने, बेटियों की शादी कर के पैसा क्यों नहीं दिया, तीर्थ यात्रा क्यों बंद की, किसान सम्मान निधि के लिए किसानों के नाम क्यों नहीं भेजे, गरीबों के मकान वापस क्यों किये, जल जीवन मिशन शुरू नहीं कर के आपने महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों किया ?

भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस ने प्रभु श्री राम और महाकाल महाराज के होर्डिंग हटाने की शिकायत चुनाव आयोग से की है, झूठ की दुकान सजाने प्रियंका गांधी आ रही हैं, वे बताएं कि भगवान राम और उनके मंदिर से आपको आपत्ति क्या है?

CM शिवराज

कांग्रेस पर तंज कसते हुए CM शिवराज ने कहा-

कांग्रेस (Congress) पर तंज कसते हुए CM शिवराज ने कहा- कांग्रेस के शासन में 'विकास' के नाम पर मध्यप्रदेश में कुछ भी नहीं था...लेकिन साल 2003 के बाद से एमपी की तस्वीर बदलनी शुरू हुई और अब पूरी तरह से बदल गई है...

मध्यप्रदेश में जब तक कांग्रेस का राज था, तब तक...

🔹 न बिजली थी, न पानी

🔹 सड़कों में गड्ढे थे या गड्ढे में सड़क पता ही नहीं चलता था

🔹 सिंचाई के साधन नहीं होने पर खेत सूखे रहते थे

🔹 मां, बहन और बेटियों के साथ बेहिसाब होते अपराध थे

🔹 कानून की जगह गुंडे-माफियाओं का राज था

🔹 शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल था

इस बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है: CM

वही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, देश में मध्यप्रदेश आज हर क्षेत्र में अग्रणी है और यह सब संभव हुआ है 'डबल इंजन सरकार' की बदौलत। लेकिन अब मध्यप्रदेश के विकास को और नये पंख लगाना है... इसलिए इस बार फिर भाजपा की सरकार बनाना है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co