प्रियंका और राहुल पर CM शिवराज ने साधा निशाना
प्रियंका और राहुल पर CM शिवराज ने साधा निशानाSocial Media

प्रियंका और राहुल पर CM शिवराज ने साधा निशाना, कहा- अपनी नाकामियां दूसरों पर मढ़ देती है कांग्रेस

CM Shivraj Statement: सीएम शिवराज ने बयान देते हुए कहा कि, प्रियंका और राहुल इस कदर झूठ बोलते हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामियां, घपले और घोटालों को दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं।

हाइलाइट्स :

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

  • प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर सीएम शिवराज ने साधा निशाना

  • सीएम ने कहा कि, कांग्रेस अपनी नाकामियां दूसरों पर मढ़ देती है

CM Shivraj Statement: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस अपनी नाकामियां दूसरों पर मढ़ देती है।

प्रियंका और राहुल ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं: CM

सीएम शिवराज ने कहा कि, प्रियंका और राहुल ये दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं और इस कदर झूठ बोलते हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामियां, घपले और घोटालों को दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं, बलात्कार राजस्थान में होते हैं और आप(प्रियंका गांधी) उन्हें मध्य-प्रदेश पर मढ़ देती हैं, आपको शर्म नहीं आती।

साथ ही सीएम शिवराज ने कहा कि, प्रियंका, कांग्रेस के नेता कभी कर्मचारी-अधिकारी, तो कभी बहनों को धमकाते हैं। कहते हैं कि घर में चूल्हा नहीं जलने देंगे। मैं पूछना चाहता हूँ कि क्या कांग्रेस बच्चों को भूखा मारना चाहती है? क्या यह सब मैडम सोनिया गांधी जी के इशारे पर हो रहा है? जवाब दीजिये।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co