सीएम आज सागर संभाग को देंगे 119 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात

भोपाल : मुख्यमंत्री जन-कल्याण और स्वराज अभियान में 24 सितंबर को पन्ना जिले में आयोजित कार्यक्रम में सागर संभाग को स्वास्थ्य के क्षेत्र में 119 करोड़ 83 लाख 66 हजार के 38 कार्यों की सौगात देंगे।
सीएम आज सागर संभाग को देंगे 119 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात
सीएम आज सागर संभाग को देंगे 119 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगातSyed Dabeer Hussain - RE

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन-कल्याण और स्वराज अभियान में 24 सितंबर को पन्ना जिले में आयोजित कार्यक्रम में सागर संभाग को स्वास्थ्य के क्षेत्र में 119 करोड़ 83 लाख 66 हजार के 38 कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय निवाड़ी को 10 करोड़ रुपए की लागत से 60 से 100 बिस्तरों में और जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ को 20 करोड़ रुपए की लागत से 200 से 300 बिस्तरीय भवन उन्नयन और निर्माण कार्य का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री 40 करोड़ की लागत से छतरपुर जिले के बड़ामलहरा, पन्ना जिले के पवई, सागर जिले के बंडा, राहतगढ़ के 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पतालों के भवन उन्नयन एवं निर्माण कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री 22 करोड़ 95 लाख रुपए लागत के छतरपुर जिले के महाराजपुर, मातगुवां, टीकमगढ़ जिले के बम्हौरीकला और लिधौरा के 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवन और उन्नयन कार्यों का शिलान्यास करेंगे। चौहान 18 करोड़ 47 लाख की लागत के सागर जिले के सिलौंधा, खैराना, झिला, चितौरा, पन्ना जिले के सारंगपुर, दमोह जिले के लुहारी, छतरपुर जिले के बम्होरी, ठकुर्रा, टीकमगढ़ जिले के ककरवाड़ा और निवाड़ी जिले के मडिया के 06 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उन्नयन और निर्माण कार्य की सौगात देंगे।

ऑक्सीजन प्लांट का भी करेंगे लोकार्पण :

मुख्यमंत्री पांच करोड़ 93 लाख 22 हजार के सागर जिले में पडरिया, तिन्सुआ, पुत्तर्रा, पाटन, पन्ना जिले के बहादुरगंज, नचने, दमोह जिले के चिलोद, बोरदा, छतरपुर जिले के जुझारपुरा, बराखेरा, लुहरपुरा, टीकमगढ़ जिले के तालमउ, उपरारा और निवाड़ी जिले के जनौली उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री जिला चिकित्सालय छतरपुर, सिविल अस्पताल हटा और पन्ना जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजयगढ़ में और जिला अस्पताल सागर में दो करोड़ 48 लाख लागत के ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com