सीएम आज ओरछा में श्रीरामराज्य कला दीर्घा का करेंगे लोकार्पण
सीएम आज ओरछा में श्रीरामराज्य कला दीर्घा का करेंगे लोकार्पणSocial Media

Bhopal : सीएम आज ओरछा में श्रीरामराज्य कला दीर्घा का करेंगे लोकार्पण

भोपाल, मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रीराम नवमी के अवसर पर 10 अप्रैल को ओरछा स्थित श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर में ''श्रीरामराज्य" कला दीर्घा का लोकार्पण करेंगे।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रीराम नवमी के अवसर पर 10 अप्रैल को ओरछा स्थित श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर में ''श्रीरामराज्य" कला दीर्घा का लोकार्पण करेंगे।

इस अवसर पर बेतवा नदी के तट पर शाम को दीपोत्सव होगा, जिसमें पांच लाख दीयों को एक साथ प्रज्ज्वलित कर भगवान श्रीराम के प्रति आस्था प्रकट की जायेगी। ओरछा में स्थित श्रीरामराजा सरकार मंदिर परिसर में संस्कृति विभाग द्वारा भगवान श्रीराम के चरित आधारित श्रीरामराज्य कला दीर्घा तैयार की गई है। इसमें भारत के लगभग सभी राज्यों की लोकचित्र शैलियों में भगवान श्रीराम के एक-एक चरित का चित्रांकन किया गया है। भगवान श्रीराम के 36 गुणों और उनकी विशिष्टता को चित्र अभिव्यक्ति दी गई है। साथ ही उनके राज्याभिषेक प्रसंग को झाँकी के रूप में कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। भगवान श्रीराम पूरे देश में मात्र ओरछा में ही राजा के रूप में लोक पूज्य है। मुख्यमंत्री श्री चौहान के कहा है कि पूरे प्रदेश में 10 अप्रैल को श्रीराम नवमी का पर्व, उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश के 12 स्थानों ओरछा, चित्रकूट, उज्जैन, उमरिया, शहडोल, विदिशा, राजगढ़, शिवपुरी, नीमच, रतलाम, छिंदवाड़ा और पन्ना में 'श्रीराम जन्मोत्सव' का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों में भगवान श्रीराम की महिमा नृत्य, नृत्य नाटिका और संगीत के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी।

5.50 लाख दीपों से जगमगाएगा चित्रकूट, सीएम आज गौरव दिवस में होंगे शामिल :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को धर्मनगरी चित्रकूट के गौरव दिवस में शामिल होंगे। रामनवमीं पर होने वाले गौरव दिवस पर 05 लाख 50 हजार दीपों का प्रज्जवलन होगा। साथ ही क्षेत्रीय जन-मानस के प्राचीन गौरव की पुन: स्थापना और श्रीराम के आदर्शों के प्रति सम्मान एवं जीवन में अनुकरण की भावना का विकास किया जाएगा। गौरव दिवस पर क्षेत्रीय विकास में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। चित्रकूट के गौरव दिवस पर शरद शर्मा एवं समूह द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी। मुख्यमंत्री चित्रकूट में संत-महात्माओं और विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति दिलाने वाली प्रतिभाओं का सम्मान करेंगे। साथ ही सतना जिले को 71 करोड़ 77 लाख के विकास कार्यों की सौगात देंगे। चित्रकूट को आदर्श क्षेत्र बनाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा संकल्प-पत्र का वाचन कर मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं में पात्र लोगों को हित-लाभ भी वितरित करेंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com