CM Yogi Adityanath MP Visit
CM Yogi Adityanath MP VisitRE-Bhopal

कोरोना महामारी के समय देश में 2 वैक्सीन बनी, कांग्रेस के समय तो रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिलता था - CM योगी

CM Yogi Adityanath MP Visit : CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है...भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं।

हाइलाइट्स :

  • मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार का अंतिम दिन।

  • योगी आदित्यनाथ की मध्यप्रदेश में जनसभाएं।

  • कांग्रेस पर साधा निशाना।

भोपाल, मध्यप्रदेश। ये कांग्रेस देश का सम्मान नहीं कर सकती, एकता अखंडता को सुरक्षित नहीं कर सकती, आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकती तो ऐसे बोझ को सर पर लादना क्यों। कोरोना महामारी के समय पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में एक नहीं 2-2 वैक्सीन बनाई गई। इनके शासकाल में तो गैस सिलेंडर भी नहीं मिलता था। यह बात उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र की जनसभा के दौरान कही। बुधवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन CM योगी आदित्यनाथ की तीन जनसभा प्रस्तावित थीं।

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है...भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं। हम पीएम मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत देख रहे हैं। किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ता नहीं है। हम समस्या नहीं समाधान पर विशवास करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मध्यप्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का काम भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किया है।

CM योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस ने समस्या दी, पीएम मोदी ने समाधान दिया। कश्मीर में धारा 370 कांग्रेस ने लगाई थी। इसे ख़त्म करने का काम पीएम मोदी ने किया है। आतंकवाद हो या नक्सलवाद भाजपा ने ही समस्या का समाधान ढूँढा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co