कांग्रेस की दूसरी सूची पर CM ने कहा
कांग्रेस की दूसरी सूची पर CM ने कहाRaj Express

कुछ टिकट कमलनाथ, कुछ दिग्विजय ले गए, बाकी सब हाथ मलते रह गए: सीएम चौहान

भोपाल, मध्यप्रदेश: कांग्रेस की दूसरी सूची पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- अपने-अपने पुत्र को स्थापित कर रहे है...

हाइलाइट्स

  • कांग्रेस की दूसरी सूची पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

  • सीएम चौहान ने कहा- अपने-अपने पुत्र को स्थापित कर रहे है

  • कांग्रेस (Congress) के अंदर भी दुर्गति है

भोपाल, मध्यप्रदेश। "कांग्रेस की भी कल सूची जारी हुई है, कुछ टिकट कमलनाथ जी तो, कुछ टिकट दिग्विजय सिंह जी ले गए। बाकी हाथ मलते रह गए। अब आपस में ही लड़ाई मची हुई है। विरोध हो रहा है, पुतले जल रहे हैं" यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस की दूसरी सूची पर कही है।

कांग्रेस की ओर से जारी हुई प्रत्याशियों की सूची पर कटाक्ष करते हुए CM ने आज कहा

बता दें, मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी हुई प्रत्याशियों की सूची पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने आज कहा कि इसमें कुछ टिकट दिग्विजय सिंह और कुछ कमलनाथ ले गए हैं और बाकी लोग हाथ मलते रह गए।

कांग्रेस के अंदर भी दुर्गति है: सीएम

आगे सीएम शिवराज ने कहा कि, अब आपस में ही लड़ाई मची हुई है। विरोध हो रहा है, पुतले जल रहे हैं। एक अपने पुत्र को और दूसरा अपने पुत्र को स्थापित कर रहा है। कांग्रेस के अंदर भी दुर्गति है।

'प्रत्याशियों की सूची आई कांग्रेस की शामत आई' कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जावरा प्रत्याशी का पुतला फूंका, टिकट में सौदेबाजी के लगाए आरोप। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार तय है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। इसके साथ ही अब पार्टी के कुल 230 में से 229 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं। इस सूची में तीन सीटों पर पूर्व में घोषित प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। पार्टी को अब एकमात्र बैतूल जिले की आमला सीट पर प्रत्याशी घोषित करना शेष रह गया है। पार्टी ने इसके पहले 15 अक्टूबर को अपने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co