सिंगरौली: कांग्रेस ने रैली निकाल मनाया काला दिवस

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। जिला कांग्रेस सिंगरौली शहर अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज मनाया गया काला दिवस।
कांग्रेस ने रैली निकाल मनाया काला दिवस
कांग्रेस ने रैली निकाल मनाया काला दिवसShashikant Kushwaha

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। जिला कांग्रेस सिंगरौली शहर अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में आज मनाया गया काला दिवस भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ महामहिम राज्यपाल को माननीय कलेक्टर सिंगरौली के माध्यम से सौंपा ज्ञापन।

लोकतंत्र की हत्या कर सत्ता में काबिज हुई भाजपा-कांग्रेस :

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ के निर्देशन पर पूरे मध्यप्रदेश में तथा शहर अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में सभी कांग्रेस जन नवानगर कांग्रेस कार्यालय से 7 कि. मी. पैदल चल कर रैली के माध्यम से शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट के लिए प्रस्थान किया है।

जैसा विदित है कि 100 दिनों से मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार एक चुनी हुई सरकार के विधायकों की खरीद-फरोख्त करते हुए लोकतंत्र की हत्या कर मध्यप्रदेश में पदस्थ है।

कांग्रेस ने लगाए कई गंभीर आरोप :

  • जिसके जन विरोधी एवं शोषण पूर्ण नीतियों की वजह से मध्यप्रदेश में आम जनता, बेरोजगारी, शोषण, भ्रष्टाचार एवं महामारी जैसे गंभीर समस्याओं से जूझ रही है।

  • डीजल पेट्रोल एवं आम जीवन में उपयोगी वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि करते हुए अधिकारियों कर्मचारियों का ट्रांसफर उद्योग चलाया जा रहा है।

  • कर्मचारी गण स्थाई रूप से जनता का काम नहीं कर पा रहे हैं ।

  • भाजपा के नेता मंत्री कार्यकर्ता गुंडागर्दी एवं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

  • कानून व्यवस्था शिक्षा एवं चिकित्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।

  • हत्या बलात्कार की घटनाएं दिनों-दिन बढ़ रही हैं।

  • पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों के अनुरूप स्थानीय युवा बेरोजगारों को स्थानीय उद्योगों में 70% रोजगार नहीं दिलाया जा रहा है।।

  • एवं ₹100 में 100 यूनिट बिजली नहीं दी जा रही है।।

  • जिससे प्रदेश की भाजपा सरकार जनहितैषी ना रहकर जनविरोधी हो चुकी है।।

ऐसी सरकार के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली, आज के दिन को काला दिवस के रूप में मना कर ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मांग करती है कि मध्य प्रदेश की अक्षम भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए।

ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए
ज्ञापन प्रस्तुत करते हुएShashikant Kushwaha

वहीं पर पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष श्री लखन लाल शाह जी के द्वारा आज शहर कांग्रेस कमेटी के साथ संयुक्त रूप से उपस्थित हो कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए काला दिवस मनाया गया है।

काली पट्टी एवं काला झंडा लेकर भाजपा सरकार का विरोध :

वहीं पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोरवा शेखर सिंह के आह्वान पर आज के 100 दिन पूर्व आज ही के दिन पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन श्री कमलनाथ जी की सरकार को मध्य प्रदेश भाजपा द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से धन बल के आधार पर लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई मध्य प्रदेश कांग्रेस की सरकार को अल्पमत में लाकर गिराया गया था। कांग्रेस पार्टी के 22 विधायकों को खरीद कर लोकतंत्र की हत्या की गई उसी तारतम्य में आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में जिला स्तर ब्लॉक स्तर तक काला दिवस के रूप में काली पट्टी एवं काला झंडा लेकर भाजपा सरकार का विरोध किया गया है तथा डीजल पेट्रोल की रेट की अपार वृद्धि का भी विरोध किया गया एवं लद्दाख घाटी में भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों के प्रवेश पर भारत के प्रधानमंत्री द्वारा यह कहा जाना कि भारतीय सीमा में कोई चीनी सैनिक नहीं घुसे हैं जो भारत की जनता को झूठ बोलकर बरगलाने का कार्य किया गया। हमारे 20 सैनिक सीमा पर शहीद हो गए और भारत सरकार झूठा बयान जारी कर रही है। सभी कांग्रेसियों ने भाजपा का विरोध जताया सरकार विरोधी नारे लगाए काली पट्टी एवं काला झंडा दिखाया गया।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com