कांग्रेस नेता ने शेयर किया शिवराज सिंह चौहान का Flying Kiss वीडियो
कांग्रेस नेता ने शेयर किया शिवराज सिंह चौहान का Flying Kiss वीडियोRE-Bhopal

MP News: कांग्रेस नेता ने शेयर किया CM शिवराज सिंह चौहान का वीडियो, कहा यह होता है असली Flying Kiss

Congress Taunt on Smriti Irani: लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा राहुल गांधी पर लगाए फ्लाइंग किस के आरोप में राजनीति बढ़ती जा रही है।

हाइलाइट्स :

  • कांग्रेस और भाजपा में छिड़ गई है फ्लाइंग किस पर जंग।

  • संसद में स्मृति ईरानी ने लगाए थे राहुल गांधी पर आरोप।

  • सोशल मीडिया पर कांग्रेस कर रही है स्मृति ईरानी को ट्रोल।

Rahul Gandhi Flying Kiss: भोपाल, मध्यप्रदेश। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा राहुल गांधी पर लगाए फ्लाइंग किस के आरोप में राजनीति बढ़ती जा रही है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा आमने सामने है। कांग्रेस पार्टी के नेशनल मीडिया पैनल में शामिल सुरेंद्र राजपूत ने स्मृति ईरानी पर को फ्लाइंग किस का मतलब समझाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि, स्मृति ईरानी यह होता है फ्लाइंग किस।

कांग्रेस पार्टी के नेशनल मीडिया पैनल में शामिल सुरेंद्र राजपूत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक पुराण वीडियो शेयर किया है जिसमें वो एक कार्यक्रम में कैमरे के सामने फ्लाईंग किस देते नज़र आ रहे हैं। सीएम के ऐसा करने पर आस पास खड़े लोगों ने हूटिंग करना शुरू कर दी थी। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने स्मृति ईरानी पर तंज कस्ते हुए उन्हें फ्लाइंग किस का मतलब समझाया है।

सुरेंद्र राजपूत ने स्मृति ईरानी को लेकर गुरुवार को भी ट्वीट किया है, उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये लिखा है कि, छोटे क़द के बड़े पद पर बैठे कुछ लोगो का झूठ और निर्लज्जता ही आभूषण बन गया है। ऐसे लोग अपने क्षणिक लाभ के लिये किसी का भी चरित्रहनन करने को तत्पर रहते हैं। कल संसद में उस महिला का आचरण प्रत्यक्ष उदाहरण है।

सुरेंद्र राजपूत आधिकारिक ट्विटर हैंडल

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी संसद में अपना भाषण समाप्त करके बाहर निकल रहे थे उसी समय कुछ कागज नीचे गए गए। कागज उठाने जब वो झुके तो कुछ नेता उन पर हसने लगे इस पर राहुल गांधी ने ट्रेजरी बेंच की ओर देखा और फ्लाइंग किस दी। इस घटना के समय स्मृति ईरानी भाषण दे रहीं थी। उन्होंने संसद में राहुल गांधी पर महिला सांसद को फ्लाइंग किस देने का आरोप लगाया। इसी पर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बहस छिड़ गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co