Vivek Tankha FB Account Hacked: कांग्रेस नेता विवेक तन्खा का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक
हाइलाइट्स :
कांग्रेस नेता विवेक तन्खा का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया
इसे लेकर विवेक तन्खा ने एक शिकायत भोपाल साइबर क्राइम से की है
सांसद और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी
Vivek Tankha FB Account Hacked: प्रदेश से लगातार कई हैकिंग की शिकायतें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इसे लेकर विवेक तन्खा ने एक शिकायत भोपाल साइबर क्राइम से की है।
कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट कर दी इसकी जानकारी
सांसद और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा- सांसद विवेक ने साइबर क्राइम भोपाल के डायरेक्टर से हैकर्स को तत्काल पकड़ने और कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि फेसबुक में उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है और आईडी हैक होने से उनकी छवि धूमिल हो सकती है।
बता दें, नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक अकाउंट) हैक होने की खबरें लगातार सामने आ रही है। दो दिन पहले ही केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था वहीं इसकी रिकवरी के प्रयास किए जा रहे। इससे पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) का मोबाइल हैक कर लिया गया है। कमल नाथ का मोबाइल हैक कर लोगों से पैसे मांगे गए। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने 2 को गिरफ्तार किया था ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।