Congress Leaders Join BJP: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने कई कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जॉइन की

सीधी, मध्यप्रदेश। आज पूर्व सीधी में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कई कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जॉइन कर ली।
Congress Leaders Join BJP
Congress Leaders Join BJPSocial Media

हाइलाइट्स-

  • मध्यप्रदेश में फिर कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका

  • आज कांग्रेस के कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

  • मुख्यमंत्री की सभा के दौरान नेताओं ने सदस्यता ली

सीधी, मध्यप्रदेश। राज्य में इन दिनों लगातार कांग्रेस के नेता पार्टी का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो रहे हैं। आज सीधी में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कई कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जॉइन कर ली, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सभा के दौरान सदस्यता ली।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कल पद और पार्टी से दिया इस्तीफा

कल कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने पद और पार्टी से इस्तीफा दिया। जिसके बाद लालचंद गुप्ता ने कहा था कि, पिछले 5 वर्ष से कांग्रेस पार्टी में है। पार्टी ने मुझे प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था। पार्टी के लिए में लगातार काम किया। लेकिन मुझे पार्टी की रीति और नीति समझ में नहीं आई। पिछले 5 वर्षों में जब भी पार्टी कार्यालय गया तो वहां हर बार अपना परिचय बताना पड़ता था। ऐसे में मुझे बहुत ही अटपटा लगा।

मध्यप्रदेश में एक-एक करके कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल

बता दें, लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में एक-एक करके कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। दो दिन पहले ही मध्‍य प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता सैयद जाफर ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। CM मोहन यादव और मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में जाफर भाजपा में शाम‍िल हुए थे।

Congress Leaders Join BJP
कांग्रेस का फिर झटका- भाजपा में शामिल हुए कमलनाथ के करीब सैयद जाफर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com