भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झाSocial Media

कांग्रेस को भारत के सांस्कृतिक इतिहास का ज्ञान नहीं हैं: प्रभात झा

मध्यप्रदेश के रीवा में सोलर पार्क और प्रोजेक्ट में अंतर को लेकर प्रभात झा ने कहा- कांग्रेस को यदि रीवा, नर्मदा, रेवाखण्ड के संबंधों के बारे में जानकारी नहीं है, तो चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश के रीवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एशिया के सबसे बड़े सोलर प्लांट का लोकार्पण किया गया है। जिसको लेकर कांग्रेस- भाजपा के बीच सियासी बयानबाजी जारी है। कांग्रेस की तरफ से लगातार सोलर प्लांट को लेकर भाजपा पर हमला बोला जा रहा है। जिस पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने पलटवार करते हुए कहा- सवा सौ साल वाली कांग्रेस को यदि रीवा, नर्मदा, रेवाखण्ड के संबंधों के बारे में जानकारी नहीं है, तो चुल्लू भर पानी मे डूब जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, कांग्रेस और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को भारत के सांस्कृतिक इतिहास का ज्ञान होता तो, कांग्रेस की आज जो दुर्दशा है वह नहीं होती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ज्ञान और जानकारी को चुनौती देने वालों को अपने गिरेवान में झांकना चाहिए। सत्य और भ्रम में बहुत दूरी होती है। नरेंद्र मोदी सत्य है और कांग्रेस भ्रम है।

भाजपा नेता झा ने कहा कि मां नर्मदा का संबंध न केवल रीवा से बल्कि पूरे मध्यप्रदेश से है। सोनिया जी एवं कांग्रेस के मित्रों हम आपको भारतीय गजेटियर में रीवा जिले की जानकारी भेज रहे हैं। जिससे आपकी अज्ञानता दूर हो। सवा सौ साल वाली कांग्रेस को यदि रीवा, नर्मदा, रेवाखण्ड के संबंधों के बारे में जानकारी नहीं है, तो चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब समझ में आया है कि भारत के भूगोल से कांग्रेस गायब क्यों हो रही है? संस्कृति से कांग्रेस क्यों कट रही है? साथ ही इतिहास में दर्ज होने की काबिलियत क्यों खो रही है? नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने चुना है। जनादेश मिला है। कांग्रेस की दया पर प्रधानमंत्री नहीं बनें। सोनिया जी और कांग्रेस के मित्रों यदि आपके पास रीवा की समग्र जानकारी नहीं है, उसके बाद आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जानकारी को चुनौती दे रहे हैं, तो आप अपने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से जानकारी न लेते हुए आप भारतीय जनता पार्टी की सरकार में वर्षों ऊर्जामंत्री रहे।

प्रभात झा बोले- सोलर प्राजेक्ट और सोलर पार्क के अंतर को यदि सोनिया गांधी के पार्टी के लोग नहीं समझ रहें हैं तो उन्हे अपने ही पत्थर से अपना माथा फोड़ लेना चाहिये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया के सबसे बड़े सोलर प्रोजेक्ट का लोकार्पण करने गए। पार्क और प्रोजेक्ट में व्याप्त अंतर को कांग्रेस पार्टी और उनके नेतागण नहीं समझ पा रहे हैं तो उन्हे अपने दिमाग का कहीं न कहीं इलाज कराना चाहिये। अभी तक इससे बड़े सोलर प्रोजक्ट का कहीं पर भी लोकार्पण नहीं हुआ है। हो सकता है कि इससे भी अधिक मेगावाट बनाने वाले सोलर प्रोजेक्ट होंगे पर अभी तक उनका लोकार्पण नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा- कहावत है, कि अधिक उम्र हो जाने से व्यक्ति स्मरण शक्ति खो देता है और विस्मृति रोग का शिकार हो जाता है। आज की कांग्रेस इसी दशा में पहुंच गई है। यही कारण है कि बिना सोचे समझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कांग्रेस आंय-बांय बकती रहती है। कांग्रेसी भाईयों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का तो कुछ नहीं बिगड़ता परंतु जनता में आप(कांग्रेस) की पोल जरूर खुल जाती है।

ताज़ा ख़बर पढ़ने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। @rajexpresshindi के नाम से सर्च करें टेलीग्राम पर।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co