Congress Office
Congress Office RE Gwalior

Congress Politics : रिमांडरो के बाद भी कार्यकारिणी घोषित नही की, अब 30 मार्च तक का दिया समय

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री ने कुछ दिन पहले एक रिमांडर शहर कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा था जिसमे कार्यकारिणी 25 मार्च तक बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह समय भी निकल गया

ग्वालियर।  प्रदेश में इसी साल अंत में विधानसभा चुनाव होना है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस के आदेश को जिला अध्यक्ष महत्व नहीं दे रहे है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस संगठन कितना सक्रिय है। प्रदेश कांग्रेस ने कई बार रिमांडर भेजे जा चुके है ओर हर बार कार्यकारिणी घोषित किए जाने को लेकर तारीख दी जाती रही है, लेकिन उसके बाद भी कार्यकारिणी की सूची बनाकर प्रदेश कांग्रेस के पास नहीं भेजी गई है। अब एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस ने रिमांडर भेजा है जिसमें 30 मार्च तक हर हाल में कार्यकारिणी बनाकर भेजने को कहा है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर देवेन्द्र शर्मा को प्रदेश कांग्रेस ने रिपीट कर पुन: अध्यक्ष बनाएं रखा, लेकिन फरवरी से प्रदेश कांग्रेस उनको रिमांडर पर रिमांडर भेज रहा है, लेकिन उन रिमांडरो के बाद भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष नई कार्यकारिणी बनाने को तैयार नहीं दिख रहे है। अब सवाल यह है कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व गंभीरता से काम कर रहा है, लेकिन वह उनके जिला अध्यक्ष उनके आदेशो पर अमल हीं नहीं कर रहे है तो समझा जा सकता है कि प्रदेश कांग्रेस का अपने जिला अध्यक्षो पर कितना अंकुश है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री ने कुछ दिन पहले एक रिमांडर शहर कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा था जिसमे कार्यकारिणी 25 मार्च तक बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह समय भी निकल गया तो एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस ने रिमांडर भेजा है कि हर हालत में 30 मार्च तक जिला कार्यकारिणी की सूची बनाकर प्रदेश कांग्रेस के पास भेजे।

अब सवाल यह है कि आखिर तारीख पर तारीख देने की प्रदेश कांग्रेस के सामने क्या मजबूरी है, क्या उनके आदेश का इसी तरह से पालन होता आया है या फिर वह जिला अध्यक्षो के आगे असहाय है?  वैसे ग्वालियर के कई कांग्रेसी कार्यकारिणी को लेकर भोपाल तक अपनी बात रख चुके है ओर यह भी कह चुके है कि आप भले ही तारीख पर तारीख देते रहो पर ग्वालियर की कार्यकारिणी घोषित होने की संभावना कम है। वैसे इस मामले को लेकर शहर के कई कांग्रेसियो से शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने चर्चा कर यहा तक कहा कि अगर कार्यकारिणी दूसरी बनाते है तो जिनको हटाया जाएगा वह विवाद खड़ा कर सकते है। अब आखिर ऐसा क्या डर है ओर विवाद से क्यों घबरा रहे है कि वह कार्यकारिणी बनाने से बच रहे है।

कार्यकारिणी बनाकर भेज दो भले ही उसमें पुराने नाम हो.....

कांग्रेस सूत्रो का कहना है कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष को कई कांग्रेसियो ने यहां तक सलाह दी है कि प्रदेश कांग्रेस जब आदेश कर रहा है तो कार्यकारिणी तो बनाना ही पड़ेगी, अब भले ही उसमें पुराने नाम शामिल कर लो, लेकिन इस समझाईश के बाद भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष नई कार्यकारिणी बनाने से हिचक रहे है।  आखिर ऐसा क्या डर सता रहा है कि कार्यकारिणी नई बनाने से कौन सा रास्ता ऐसा खुल जाएगा जिससे आगे का रास्ता बंद हो सकता है।

अब 30 मार्च तक की दी तारीख

प्रदेश कांग्रेस कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह कई बार शहर कांग्रेस अध्यक्ष को रिमांडर भेजकर कार्यकारिणी की सूची बनाकर भेजने के निर्देश दे चुके है। प्रदेश कांग्रेस के आदेश पर यह सूची 25 मार्च तक भेजना थी, लेकिन वह नहीं भेजी गई। अब एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने रिमांडर भेजा है ओर उसमें कहा गया है कि 30 मार्च की आखिरी तारीख है ओर उस समय तक कार्यकारिणी की सूची भेजी जाएं, क्योंकि तय समय तक अगर किसी भी जिला अध्यक्ष ने सूची नहीं भेजी तो कार्यवाही की जा सकती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com