Congress President Election
Congress President ElectionSocial Media

Congress President Election: कमलनाथ समेत इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए किया मतदान

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हो रहे हैं और मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इस बीच पीसीसी दफ्तर पहुंचकर एमपी के कांग्रेस नेताओं ने वोट डाले है।

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मध्यप्रदेश में मतदान शुरू हो गए है, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारियों की देखरेख में सुबह से मतदान प्रारंभ है, इस बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री व प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ समेत कई नेताओं ने मतदान किया।

कमलनाथ समेत इन नेताओं ने डाला वोट

आज सुबह से पीसीसी के सभागार में वोट डाले जाने शुरू हुए, ऐसे में पीसीसी दफ्तर पहुंचकर मध्यप्रदेश पूर्व मुख्‍यमंत्री व प्रदेश अध्‍यक्ष कमलनाथ, छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ, वरिष्‍ठ नेता सुरेश पचोरी ने मतदान किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि,जो भी नया अध्यक्ष बनेगा वो कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा। मतदान को लेकर प्रतिनिधियों में उत्साह है।

बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव हो रहे हैं और मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। मतगणना 19 अक्टूबर को की जाएगी। लंबे समय और विवाद के बाद हो रहे चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है। अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर प्रत्याशी हैं। दोनों ने चार-चार मतदान अभिकर्ता नियुक्त किए हैं, मतदान के लिए तीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के लिए मप्र कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, महेंद्र सिंह चौहान, जेपी धनोपिया और अजय चौघड़िया को मल्लिकार्जुन खडगे का मतदान अभिकर्ता बनाया गया है। वहीं, शशि थरूर के अभिकर्ता प्रदेश सचिव अर्जुन शर्मा, प्रवक्ता जितेन्द्र मिश्रा, संतोष परिहार और भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में निर्वाचन पदाधिकारियों की देखरेख में सुबह से मतदान प्रारंभ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co