MP विधानसभा का घेराव, जीतू पटवारी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस और वॉटर कैनन का प्रयोग

Congress Protest in Madhya Pradesh : विधानसभा का घेराव करने में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी शामिल थे।
Congress Protest in Madhya Pradesh
Congress Protest in Madhya PradeshRaj Express

हाइलाइट्स :

  • बेरोजगारी और हरदा ब्लास्ट पर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन।

  • प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में।

  • ऑनलाइन जुए को वैध करने पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा।

भोपाल, मध्यप्रदेश। विधानसभा का घेराव करने निकले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का उपयोग किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बेरोजगारी, हरदा ब्लास्ट और महिला असुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे थे।

विधानसभा का घेराव करने में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी शामिल थे। पुलिस द्वारा जब बैरिकैड लगाकर जीतू पटवारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बैरिकैड के ऊपर चढ़कर विधानसभा तक पहुँचने का प्रयास किया।

जुए - सट्टे की सरकार नहीं चलेगी - जीतू पटवारी

पुलिस द्वारा इन कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वॉटर कैनन और आंसू गैस का उपयोग किया गया। जानकारी के अनुसार कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि, "नई सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया था...लेकिन फिर ऑनलाइन जुए को वैध कर दिया...यह काम नहीं चलेगा। हर घर रोजगार देने की बात हुई थी। जुए सट्टे की सरकार नहीं चलेगी। हम इस सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं।"

किसान अब भी समर्थन मूल्य के लिए परेशान - उमंग सिंघार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, "सरकार क्यों युवाओं के लिए काम नहीं कर रही। इतने उद्योग है, लेकिन रोजगार नहीं। आत्मनिर्भरता के नाम पर झूठा वादा किया जा रहा है। क्यों सरकार किसानों को गेहूं खरीदी के लिए 2700 रुपए नहीं दे रही। किसान अब भी समर्थन मूल्य के लिए परेशान हैं।"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com