भोपाल : भाजपा में शामिल हुए राहुल लोधी का विरोध शुरू

भोपाल, मध्य प्रदेश : दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी के रविवार को विधायक पद से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद उनका विरोध शुरू हो गया है।
भाजपा में शामिल हुए राहुल लोधी का विरोध शुरू
भाजपा में शामिल हुए राहुल लोधी का विरोध शुरूSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी के रविवार को विधायक पद से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद उनका विरोध शुरू हो गया है। दमोह जिला कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और राहुल सिंह लोधी का जमकर विरोध किया। उनके पोस्टर पर कालिख तक पोती गई। बाद में उनके पोस्टर में उनके चेहरे वाली जगह पर आग भी लगा दी गई। इस दौरान कांग्रेसी राहुल लोधी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, साथ ही उनपर गंभीर आरोप भी लगाए।

यहां बता दें कि उपचुनाव के घमासान के इस बीच रविवार को राहुल सिंह लोधी ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। त्यागपत्र के एक घंटे बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन करके प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राहुल सिंह लोधी के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इसके अलावा हिंडोरिया के गद्दारों को जूता मारो.. का नारा भी लगाया। बता दें कि राहुल सिंह से पहले उनके ही परिवार के हिंडोरिया निवासी प्रद्युम्न सिंह लोधी भी कांग्रेस छोड़ कर के कुछ ही दिन पहले भाजपा में शामिल हुए थे, इससे जिले के कांग्रेसियों में लोधी परिवार को लेकर पहले ही आक्रोश था। दमोह के यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक डिमहा का कहना है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए दमोह क्षेत्र की दोसीटों पर हिंडोरिया निवासी लोधी परिवार के दोनों युवाओं को दमोह विधानसभा एवं बड़ा मलाहरा सीट से उम्मीदवार बनाया था और दोनों ने जीत दर्ज कराई थी। एक ही परिवार के कांग्रेस से विधायक दोनों भाइयों का विधायक पद से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के साथ-साथ क्षेत्र की जनता के लिए भी एक बड़ा धोखा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com