राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की एक और सूची, मध्यप्रदेश से अशोक सिंह उम्मीदवार

Ashok Singh Congress Candidate For Rajya Sabha From Madhya Pradesh : मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक सिंह ग्वालियर के रहने वाले हैं।
मध्यप्रदेश से अशोक सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार
मध्यप्रदेश से अशोक सिंह कांग्रेस के उम्मीदवारRaj Express

हाइलाइट्स :

  • 27 फरवरी को राज्यसभा सीट के लिए मतदान होगा।

  • सूची में कर्नाटक और तेलंगाना से भी प्रत्याशियों की घोषणा।

  • मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं अशोक सिंह।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्यप्रदेश की सीट से अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सूची में कर्नाटक और तेलंगाना से भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। 27 फरवरी को राज्यसभा सीट के लिए मतदान होगा।

15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीट पर सांसदों का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसके लिए 27 फरवारी को मतदान किया जाएगा। इसके बाद मतगणना की जाएगी। इन 56 राज्यसभा सीटों पर नामांकन भरने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। बीजेपी द्वारा मध्यप्रदेश में 4 राज्यसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।

मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक सिंह ग्वालियर के रहने वाले हैं। वे इस समय मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं। बड़े कारोबारी माने जाने वाले अशोक सिंह पहले लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

कांग्रेस द्वारा जारी इस सूची के अनुसार कर्नाटक से अजय माकन, डॉ. सैयद नसीर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर को उम्मीदवार बनाया। वहीं तेलंगाना से रेणुका चौधरी और एम अनिल कुमार यादव प्रत्याशी बनाए गए।

कांग्रेस ने इसके पहले राज्यसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। AICC द्वारा जारी सूची में राजस्थान, बिहार, हिमाचल और महाराष्ट्र से उम्मीदवार घोषित किये गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

मध्यप्रदेश से अशोक सिंह कांग्रेस के उम्मीदवार
Rajya Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की सूची

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com