दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, आज जारी हो सकती है विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची
हाइलाइट्स :
मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई नेता पहुंच गए हैं दिल्ली।
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह शाम को जाएंगे दिल्ली।
100 से अधिक नाम हो सकते हैं पहली सूची में।
First list of Congress candidates: भोपाल, मध्यप्रदेश। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक मंगलवार शाम को होगी। इस बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 103 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग सकती है। भोपाल में भी पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई है। इन तैयारियों को देखते हुए सम्भावना है कि मंगलवार को ही इन प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। कुछ पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं कुछ नेता शाम तक दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्रीअरुण यादव, कांतिलाल भूरिया और विक्रांत भूरिया पहले ही दिल्ली पहुंच गए हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और रणदीप सिंह सुरजेवाला मंगलवार शाम दिल्ली के लिए विशेष विमान से रवाना हो जाएंगे।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां अपनी बिसात बिछा रही है, वही एमपी में भाजपा और कांग्रेस की लगातार बैठक हो रही है। मंगलवार को कांग्रेस ने लोकसभावार नियुक्त किए पर्यवेक्षकों की बैठक बुलाई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।