प्याज की माला पहनकर पहुंची कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक, कहा- 80-90 रु KG प्याज जनता को रुला रही खून के आंसू

Congress Spokesperson Ragini Nayak Press Conference : रागिनी नायक ने कहा, UPA सरकार के समय रसोई गैस सिलेंडर 400 रूपए और पेट्रोल 70 रूपए में मिलता था।
Congress Spokesperson Ragini Nayak Press Conference
Congress Spokesperson Ragini Nayak Press ConferenceRE-Bhopal
Submitted By :
gurjeet kaur

हाइलाइट्स :

  • महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा।

  • रसोई गैस समेत पट्रोल को भी बनाया चुनावी मुद्दा।

  • बाजारों में बढ़े हैं प्याज के दाम।

भोपाल, मध्यप्रदेश। 80-90 रुपए किलो मिलने वाली प्याज जनता को खून के आंसू रुला रही है। प्याज के दाम उछलते हैं तो जनता तख्ता-ताज पलटने का मादा रखती है। वित्त मंत्री से पूछा गया कि, महंगा हो रहा प्याज क्या किया जाये तो उन्होंने कहा मैं तो प्याज नहीं खाती। यह बात कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने भोपाल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। पत्रकार वार्ता में रागिनी नायक प्याज की माला पहनकर पहुंची थीं। बीते कुछ दिनों से प्याज के दाम में उछाल आया है इसी बात पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

रागिनी नायक ने पत्रकारवार्ता में कहा, आज जब हम ये प्याज की माला बनवा रहे थे तो ये जानकर और समझकर बनवा रहे थे कि, हमारे प्रदेश कार्यालय का बजट कुछ दिनों के लिए हिल जायेगा। आज जो ये प्याज 80-90 रूपए मिल रही है ये जनता को खून के आंसू रुला रही है। चौतरफा महंगाई की मार ने बहन-बेटियां का मजाक बना दिया है। जिनको आप लाड़ली कहते हैं उन्ही को सबसे ज्यादा मुश्किल झेलनी पड़ रही है।

रागिनी नायक ने महंगाई पर बात करते हुए आगे कहा कि, UPA सरकार के समय रसोई गैस सिलेंडर जब 400 रूपए था और पेट्रोल 70 रूपए में मिलता था। तब भाजपा की स्मृति ईरानी गैस सिलेंडर पर हंगामा करती थीं। अब मध्यप्रदेश में 1200 रुपये का सिलिंडर और 110 रुपये पेट्रोल है तो अब कोई विरोध नहीं कर रहीं हैं। जबलपुर से 20 हज़ार क्विंटल गेंहू राशन की दुकानों में वितरण हो रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि, ये गेंहू जानवर के खाने लायक भी नहीं है। इसीलिए मैं कहना चाहती हूँ भ्रष्टाचारियों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पिछली बार बीजेपी ने नारा दिया था- अबकी बार 200 पार लेकिन अदरक, धनिया, तेल सब सामान 200 के पार हो गया। अब इस बार कह रहे हैं अबकी बार 150 पार जनता कह रही है अब की बार तो ये प्याज़ ,पेट्रोल और डीजल को 150 पार पहुचाएंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co