अंतर साफ है, कमलनाथ ही विश्वास हैं: MP कांग्रेस
अंतर साफ है, कमलनाथ ही विश्वास हैं: MP कांग्रेसSocial Media

MP में 75% से अधिक सीटों पर कांग्रेस की जीत- अंतर साफ है, कमलनाथ ही विश्वास हैं: कांग्रेस

मध्यप्रदेश : MP पंचायत चुनाव में कांग्रेस का जलवा देखने को मिला है, नतीजों के बाद एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, जीत रही है कांग्रेस।

मध्यप्रदेश। MP त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शनिवार को उत्साह पूर्वक हुआ। मतदान समाप्ति के बाद मतगणना चली और देर रात तक चुनाव के परिणाम शानदार आए। पंचायत चुनाव में कांग्रेस का जलवा देखने को मिला है। जानकारी के मुताबिक MP में 75% से अधिक सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। चुनाव के नतीजों के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के जश्न का माहौल है। एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, जीत गया मध्यप्रदेश, जीत रही है कांग्रेस।

कांग्रेस ने किया ट्वीट :

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- मप्र कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत- प्रदेशभर में 75% से अधिक सीटों पर कांग्रेस की प्रचंड जीत। अंतर साफ़ है, कमलनाथ ही विश्वास हैं।

कांग्रेस ने किया ट्वीट
कांग्रेस ने किया ट्वीट Social Media

कई जिलों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत :

छिंदवाड़ा, देवास, धार, रीवा समेत प्रदेशभर में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत प्राप्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक, छिंदवाड़ा के 8 में से 7 पर कांग्रेस, धार के 10 में से 9 पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत हुई है। ऐसे ही कई जिलों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत हुई है।

कांग्रेस ने किया ट्वीट

  • मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के बेटे राहुल गौतम रीवा में जिला पंचायत का चुनाव हारे। कांग्रेस के पद्मेश गौतम ने उन्हें हराया, शिवराज जी, बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो गई।

  • रीवा जिले से बीजेपी विधायक पंचूलाल प्रजापति की पत्नी भी पंचायत चुनाव हारी। बीजेपी की नाव डूब रही है।

  • रीवा जिले की बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष सिंह सिसोदिया भी चुनाव हार गई हैं। रीवा में कांग्रेस ने परचम लहराया है। “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस”

बागली व कंन्नोद जनपद पर कांग्रेस का कब्जा : पीसी शर्मा

वहीं पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- सूचना प्राप्त हो रही है कि बागली विधायक पहाड़ सिंह कंन्नोजे का भतीजा कैलाश कंन्नोजे अपने ग्रह गांव पटाली पाला से सरपंच का चुनाव हारा, विधायक के कई समर्थक चुनाव हारे, बागली व कंन्नोद जनपद पर कांग्रेस का कब्जा। पहले चरण में ही लगभग क्लीन स्वीप 10 में से 9 वार्ड पर कांग्रेस जीती।

भाजपा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की उलटी गिनती शुरू हो गई है...

पीसी शर्मा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com