पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेसजन
पुष्पांजलि अर्पित करते कांग्रेसजनSocial Media

अबुल कलाम आजाद, सीताराम केसरी और हरवंश सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी पुष्पांजलि

भोपाल, मध्यप्रदेश : शिक्षा और संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से मौलाना अबुल कलाम आजाद ने उत्कृष्ठ संस्थानों की स्थापना कर भविष्य को उज्ज्वल बनाने की नई ऊर्जा का संचार किया था।

भोपाल, मध्यप्रदेश। शिक्षा और संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से मौलाना अबुल कलाम आजाद ने उत्कृष्ठ संस्थानों की स्थापना कर भविष्य को उज्ज्वल बनाने की नई ऊर्जा का संचार किया था। आज भोपाल में जो मौलाना आजाद संस्थान है उन्हीं की देन है। यह बात पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना स्वर्गीय अबुल कलाम आजाद, अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सीताराम केसरी और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय हरवंश सिंह की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी तथा देश और प्रदेश में योगदान और उनके जीवन कृतित्व पर प्रकाश डाला।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा कि मौलाना आजाद का झुकाव राजनीति की तरफ था, लेकिन वे एक अच्छे पत्रकार के रूप में विख्यात हुए। क्रांतिकारी नेता होने के साथ वे खिलाफत आंदोलन के प्रमुख रहे और असहयोग आंदोलन में सक्रिय रहे।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से मौलाना अबुल कलाम आजाद ने उत्कृष्ठ संस्थानों की स्थापना कर भविष्य को उज्ज्वल बनाने की नई ऊर्जा का संचार किया था। आज भोपाल में जो मौलाना आजाद संस्थान है उन्हीं की देन है।

कांग्रेसजनों ने अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. सीताराम केसरी और प्रदेश के वरिष्ठ नेता स्व. हरवंश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व महापौर दीपचंद यादव और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सैयद साजिद अली ने इन नेताओं के जीवन पर प्रकाश डाला। कांग्रेस प्रवक्ता अब्दुल अब्बास हाफीज ने मौलाना अबुल कमाल आजाद का चित्र प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेंट किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण अशोक सिंह, प्रकाश जैन, राजीव सिंह, डॉ महेन्द्र सिंह चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, मीडिया उपाध्यक्ष, भूपेन्द्र गुप्ता, महामंत्री मीडिया प्रभारी केके मिश्रा सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने तीनों नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com