अनुमान सत्य पर भारी पड़ जाता है, प्रचार करूंगी लेकिन चुनाव नहीं लड़ूंगी- उमा भारती
हाइलाइट्स :
उमा भारती ने चुनाव लड़ने पर स्पष्ट की अपनी स्थिति।
मीडिया में चल रही थी उनके चुनाव लड़ने की ख़बरें।
उमा भारती ने कहा अनुमान सत्य पर पड़ता है भारी।
Uma Bharti will not contest elections: भोपाल, मध्यप्रदेश। पिछले दिनों उमा भारती के विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने की खबर काफी चर्चा में थी जिसे उन्होंने सिरे से ख़ारिज कर दिया है। उमा भारती ने कहा है कि, वो भले ही चुनाव प्रचार करें लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगी। अनुमान लगाया जा रहा था कि, उमा भारती (Uma Bharti) अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए चुनाव लड़ सकती हैं इस बात पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।
उमा भारती ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर सभी अनुमानों को ख़ारिज करते हुए लिखा है कि, जो भी समाचार छपता है वह तथ्य एवं अनुमान दोनों के मेल से बनता है। कई बार अनुमान सत्य पर भारी पड़ जाता है और अनुमान गलत होता है। मैं मध्य प्रदेश के 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रचार भले ही करूं किंतु मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने वाली। आप इस अनुमान को खारिज कर दीजिए।
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को अपना घर सँभालने की नसीहत दी है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।