जगतगुरु परमहंस आचार्य का विवादित बयान, कहा - मुस्लिम महिलाओं को बनाया गया बच्चे पैदा करने की मशीन

Controversial Statement Of Jagatguru Paramahamsa Acharya : जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सीधी में कहा कि, अगर मुस्लिम लडकियां हिन्दू समाज में किसी हिन्दू लड़के से शादी करे तो उन्हें जीते जी जन्नत मिलेगी।
Controversial Statement Of Jagatguru Paramahamsa Acharya
Controversial Statement Of Jagatguru Paramahamsa AcharyaRaj Express

हाइलाइट्स :

  • जगतगुरु परमहंस आचार्य ने की है कई बार विवादित टिप्पणी।

  • सीधी में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान दिया बयान।

Controversial Statement Of Jagatguru Paramahamsa Acharya : मध्यप्रदेश। छावनी पीठासीन अयोध्या धाम के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने एक विवादित बयान दिया है। जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सीधी में मुस्लिम महिलाओं के लिए एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मुस्लिम महिलाओं को इस्लाम धर्म ने बच्चे पैदा करने की मशीन बना दिया है। बता दें कि, जगतगुरु परमहंस आचार्य ने पहली बार ऐसा विवादित और आपत्तिजनक बयान नहीं दिया है इसके पहले भी उन्होंने कई मौकों पर गलत बयानबाजी की है।

जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सीधी में कहा कि, अगर मुस्लिम लडकियां हिन्दू समाज में किसी हिन्दू लड़के से शादी करे तो उन्हें जीते जी जन्नत मिलेगी। भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। धरती पर अगर कहीं नरक है तो इस्लाम, यहाँ महिलाओं को बच्चे पैदा करने की मशीन बना दिया गया है। यही वजह है कि, मुस्लिम महिलाएं सनातन धर्म अपनाकर घर वापसी कर रहीं हैं।

विवादों से पुराना नाता :

विवादित टिप्पणी और छावनी पीठासीन अयोध्या धाम के जगतगुरु परमहंस आचार्य का पुराना नाता है। इसके पहले उन्होंने मथुरा और काशी में चल रहे मंदिर मस्जिद विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि, मथुरा और काशी में संवैधानिक लड़ाई जारी है। अदालत का फैसा दोनों पक्ष मानेंगे। दंगे होने पर 40 लाख मस्जिद टूटेगी। मुगलकाल में 40 लाख मंदिर तोड़कर 40 लाख मस्जिद बनाई गई थीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com