Narottam Mishra Verbal Attack on Congress
Narottam Mishra Verbal Attack on CongressRE-Bhopal

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में दलित और महिला को नहीं मिला सम्मान- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra Verbal Attack on Congress: नरोत्तम मिश्रा ने कहा, भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन के बाद कांग्रेस घबरा कर जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है।

हाइलाइट्स :

  • नरोत्तम मिश्रा ने कसा कांग्रेस पर तंज।

  • कांग्रेस की जन आक्रोश रैली की थीम सॉन्ग पर भी उठाये सवाल।

  • नरोत्तम मिश्रा ने बताया कांग्रेस को महिला विरोधी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश की जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है और जनता चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में न ही दलित वर्ग को सम्मान मिला है और न ही महिला वर्ग को सम्मान मिला है। यह बात मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। नरोत्तम मिश्रा का कहना ही कि, भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता से कांग्रेस बौखला गई है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिल रहे भारी जनसमर्थन के बाद कांग्रेस घबरा कर जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। प्रदेश की जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है और जनता चुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी। कांग्रेस का दलित और महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में न ही दलित वर्ग को सम्मान मिला है और न ही महिला वर्ग को सम्मान मिला है।

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के जन आक्रोश यात्रा के थीम सॉन्ग पर भी कांग्रेस को घेरा है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, मध्यप्रदेश कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो पाकिस्तान से चुरा कर लाई है। कमलनाथ के चलो-चलो के कारण ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और साख चली गई थी। विधानसभा चुनाव में जनता भी कांग्रेस को चलो-चलो करने वाली है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com