भोपाल : राजनाथ सिंह ने भोपाल संभाग की 5083 जल अधोसंरचनाओं का किया लोकार्पण

भोपाल, मध्य प्रदेश : सभी अधोसंरचनाओं का निर्माण मनरेगा, पीएम कृषि सिंचाई योजना एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से किया गया।
राजनाथ सिंह ने भोपाल संभाग की 5083 जल अधोसंरचनाओं का किया लोकार्पण
राजनाथ सिंह ने भोपाल संभाग की 5083 जल अधोसंरचनाओं का किया लोकार्पणSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपाल संभाग की 5083 विभिन्न जल अधोसंरचनाओं का गुरूवार को वर्चुअल लोकार्पण किया गया। मिंटो हॉल में आयोजित जलाभिषेकम कार्यक्रम में प्रदेश की 57 हजार जल संरचनाओं का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल लोकार्पण किया, इसमें भोपाल संभाग की 5083 जल संरचनाएं शामिल थीं। इनका निर्माण महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा से किया गया है।

भोपाल जिले में इन योजनाओं का किया लोकार्पण :

भोपाल जिले के 636. 33 लाख रूपए की 101 चैक डेम, 662.5 लाख रूपए के 309 कपिल धारा कूप, 169.84 लाख रूपए के सामुदायिक कूप, 11.22 लाख रूपए के सामुदायिक खेत तालाब, 48.93 लाख रूपए के तालाबों का जीर्णाद्वार एवं मरम्मत 98.05 लाख के 24 नवीन तालाब का लोकार्पण जलाभिषेक कार्यक्रम के माध्यम किया गया।

विदिशा जिले की 1180 संरचनाएं शामिल हैं। इनमें 949.39 लाख के 451 कपिल धारा कूप, 364 लाख रूपए के 83 सामुदायिक कूप, 229 लाख के 40 चैक डेम, 142.9 लाख के 18 स्टाफ डेम, 110.62 लाख के 53 सामुदायिक तालाब, 644.9 लाख के 479 हितग्राही मूलक खेत तालाब और 157.68 लाख रूपए के 44 नवीन तालाबों के साथ 67.69 के 11 तालाबों का जीर्णोद्वार किया गया।

राजगढ़ जिले की 2376 जल संरचनाओं में 3001 लाख रूपए के 1486 कपिल धारा कूप, 799 लाख रूपए की 231 निर्मल धारा कूप, 315.4 लाख के 47 चैक डेम, 125.5 लाख के 10 स्टॉफ डेमए 92.01 लाख के 41 परकोलेशन टैंक, 33.18 लाख के 18 सामुदायिक खेत तालाब, 399.8 लाख के 307 हितग्राहीमूलक खेत तालाब, 1862 लाख के 206 नवीन तालाब के साथ 211.3 लाख के 30 तालाबों का जीर्णोद्वार किया गया।

सीहोर जिले की 552 जल संरचनाओं में 376.44 लाख रूपए के 190 कपिल धारा कूप, 317.7 लाख रूपए की 124 निर्मल धारा कूप, 479.14 लाख के 80 चैक डेम, 106.31 लाख के 15 स्टॉफ डेम, 64 लाख के 1 परकोलेशन टैंक, 200.235 लाख के 87 सामुदायिक खेत तालाब, 46.36 लाख के 29 हितग्राही मूलक खेत तालाब, 90.56 लाख के 10 नवीन तालाब के साथ 35.11 लाख के 16 तालाबों का जीर्णोद्वार किया गया।

रायसेन जिले की 422 जल संरचनाओं में 511.51 लाख रूपए के 240 कपिल धारा कूपए 22.58 लाख रूपए की 8 निर्मल धारा कूप, 6.51 लाख के 9 चैक डेम, 137.51 लाख के 11 स्टॉफ डेम, 4.97 लाख के 5 परकोलेशन टैंक, 37.34 लाख के 16 सामुदायिक खेत तालाब, 210.88 लाख के 112 हितग्राहीमूलक खेत तालाब, 8.15 लाख के 2 नवीन तालाब के साथ 89.34 लाख के 19 तालाबों का जीर्णोद्वार किया गया।

इन जल संरचनाओं से प्रदेश के विभिन्न ग्रामों में बड़े क्षेत्र में कृषि सिंचाई सुविधा विकसित हुई है। साथ ही भूमिगत जल स्तर में बढ़ोत्तरी हुई है। इन जल संरक्षण के निर्माण कार्यों के माध्यम से कोरोना कोरोना काल में ग्रामीण परिवारों को बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त कृषि उत्पादन में वृद्धि एवं ग्रामीण क्षेत्रों की जल की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हुई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com