MP में कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस का आयोजन, निकाली तिरंगा यात्रा

मध्यप्रदेश। प्रदेश के कई जिलों में आज (20 मार्च) कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस का आयोजन किया गया है और बड़े स्तर पर तिरंगा रैली निकाली है।
लोकतंत्र सम्मान दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा
लोकतंत्र सम्मान दिवस पर निकाली तिरंगा यात्राSocial Media

मध्यप्रदेश। आज यानि 20 मार्च को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है प्रदेश के कई जिलों में आज कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस का आयोजन किया गया है, लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने के साथ ही इस दिन जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया और अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी कांग्रेस कार्यालय में कमलनाथ के वीडियो संदेश का प्रसारण किया।

कांग्रेस ने भोपाल समेत विभिन्न स्थानों पर किया प्रदर्शन :

कांग्रेस ने आज राज्य में लोकतंत्र सम्मान दिवस के नाम पर भोपाल समेत विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस अवसर पर जनता के नाम जारी संदेश में आरोप लगाया कि उस समय भाजपा ने सौदेबाजी कर सरकार बनायी थी, जबकि कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। इसलिए आज कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है।

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण :

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकतंत्र सम्मान दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मनोहर बैरागी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्मस्थली ‘महू’ जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लोकतंत्र के सम्मान का संकल्प लिया।

वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकतंत्र के सम्मान का संकल्प दोहराया, इस अवसर पर चन्दप्रभाष शेखर एवं पीसी शर्मा जी भी उपस्थित रहे। लोकतंत्र सम्मान दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दप्रभाष शेखर एवं भोपाल जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित किया गया।

मध्यप्रदेश के इन जिलों में लोकतंत्र सम्मान दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा

  • उमरिया में लोकतंत्र सम्मान दिवस पर तिरंगा रैली निकाली।

  • अशोकनगर में कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस पर किया आयोजन

  • इंदौर में कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस पर बड़े स्तर पर शहर में तिरंगा रैली निकाली।

  • लोकतंत्र सम्मान दिवस पर सतना में प्रमुख मार्गों से तिरंगा रैली निकाली।

  • टीकमगढ़ कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस पर तिरंगा रैली निकाली।

  • मंडला कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र सम्मान दिवस पर तिरंगा रैली निकाली।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com