उच्च शिक्षा मंत्री के बयान पर भड़के दिग्गी
उच्च शिक्षा मंत्री के बयान पर भड़के दिग्गीSocial Media

उच्च शिक्षा मंत्री के बयान पर भड़के दिग्गी, कहा- मंत्री मोहन यादव को बर्खास्त करो

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के दिए बयान पर दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट के जरिये नाराजगी जताई हैं।

भोपाल, मध्य प्रदेश। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के दिए बयान पर दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट के जरिये नाराजगी जताई हैं। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्री मोहन यादव को मंत्री पद से बर्खास्त करने की बात कही है।

मोहन यादव का विवादित बयान :

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का एक बयान बीते दिनों से वायरल हो रहा है और चर्चा में भी बना हुआ हैं। उज्जैन में एक कार्यक्रम में मोहन यादव ने माता सीता के बारे में विवादित बयान दिया था। मंत्री ने कहा था कि, ''सीता का जीवन आज की तलाकशुदा महिलाओं जैसा था।'' उन्होंने यह भी कहा कि, सीता की मौत भी आत्महत्या जैसी थी। बयान पर बवाल शुरू होने के बाद उन्होंने सफाई दी कि, ''उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया, लेकिन कांग्रेस इससे संतुष्ट नहीं है।'' कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि, मोहन यादव के बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जवाब देना चाहिए।

विवादित बयान पर कांग्रेस का वार :

मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री मोहन यादव के बयान पर लगातार कांग्रेस का पलटवार हो रहा है पहले कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने यह मुद्दा विधानसभा में उठाया था। उन्होंने कहा कि, द्रौपदी और सीता माता को नई शिक्षा नीति में शामिल किया जाना चाहिए। इधर, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उनके खिलाफ एफआईआर की मांग को लेकर एमपी नगर थाने में पहुंच गए। उन्होंने मंत्री के खिलाफ शिकायत का आदेवन थाने में दिया।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके मंत्री को पद से हटाने की मांग उठाई। दिग्विजय ने ट्वीट में लिखा- यदि शिवराज जी आप में थोड़ा सा भी मां सीता और भगवान राम के प्रति श्रद्धा व आस्था है, तो मंत्री मोहन यादव को तत्काल बर्खास्त करो। हे तथाकथित रामभक्तों, हे बजरंग दल के बाहूबलियों तुम कहां छिपे हो? मंत्री के इस्तीफे की मांग करोगे?

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co