दिग्विजय सिंह ने पीसीसी कमलनाथ के बचाव में बयान जारी किया
दिग्विजय सिंह ने पीसीसी कमलनाथ के बचाव में बयान जारी कियाRE-Bhopal

कमलनाथ के 'हिन्दू राष्ट्र' वाले बयान पर दिग्विजय ने किया बचाव, कहा- तोड़ मरोड़ कर बयान पेश करते हैं BJP नेता

MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि, हिन्दू राष्ट्र की पैरवी करने वालों को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

हाइलाइट्स :

  • दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं पर साधा निशाना।

  • भाजपा के चरित्र को बताया दोहरा।

  • कमलनाथ के हिन्दू राष्ट्र वाले बयान पर जारी है सियासत।

MP Politics: भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीसीसी कमलनाथ के बचाव में बयान जारी किया है। उनका कहना है कि, भाजपा नेता, कमलनाथ द्वारा दिए गए बयान को तोड़ मरोड़ कर प्रचारित कर रहें है। वे स्पष्ट कह चुके हैं की भारत के संविधान में सब को समान अधिकार है और वही हमारी ताक़त है। पिछले दिनों कमलनाथ ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर बाघेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा था कि, 80 फीसदी हिन्दू हैं तो यह हिन्दू राष्ट्र है और बताने की क्या आवश्यकता। कमलनाथ के इसी बयान पर पिछले दिनों सियासत गरमाई हुई थी।

कमलनाथ के बचाव में दिग्विजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये लिखा है कि, कमल नाथ का बयान भाजपा नेता तोड़ मरोड़ कर प्रचारित कर रहें है। वे स्पष्ट कह चुके हैं की भारत के संविधान में सब को समान अधिकार है और वही हमारी ताक़त है। जो भाजपा के नेता पद प्राप्त करने के लिये संविधान की शपथ ले कर हिंदू राष्ट्र की पैरवी करते हैं उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। भाजपा का यही दोहरा चरित्र रहा है। “चोर से कहे चोरी कर, साहूकार से कहे जागते रहो''।

कुछ समय पहले कमलनाथ में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से छिंदवाड़ा में कथा करवाई थी। जिसमें धीरेन्द्र शास्त्री हिन्दू राष्ट्र बनाए जाने को लेकर बयान दिया था। इस पर जब पत्रकारों ने कमलनाथ से पुछा कि, क्या वे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बयान से सहमत हैं? तब उन्होंने कहा था कि, सबकी अपनी राय है, आज 82 प्रतिशत जनता हिन्दू है तो यह कौन सा राष्ट्र है। इसके बाद सफाई देते हुए कमलनाथ ने कहा था कि, वह सेक्यूलर हैं। कमलनाथ के इसी बयान पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी तंज किया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

दिग्विजय सिंह ने पीसीसी कमलनाथ के बचाव में बयान जारी किया
मप्र कांग्रेस के दिग्गज नेता वही कह रहे हैं जो मोहन भागवत कहते हैं- कमलनाथ पर तंज कसते हुए असदुद्दीन ओवैसी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co