पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से प्रस्तुत याचिका पर सुनवाईRaj Express

MP में ED और IT के दफ्तर खुल रहे हैं -दिग्विजय सिंह का भाजपा पर तंज

Digvijay Singh Taunt on BJP: दिग्विजय सिंह मंगलवार को कांग्रेस की पर्यवेक्षक बैठक में शामिल हुए थे। बैठक से निकलने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने यह बात कही।

हाइलाइट्स :

  • ईडी, आईटी के दफ्तर खुलने को दिग्विजय सिंह ने बताया भाजपा की बौखलाहट।

  • चुनाव से पहले राजनीतिक वार-पलटवार जारी।

  • दिग्विजय सिंह ने कहा, कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

भोपाल, मध्यप्रदेश। आगामी चुनाव के पहले प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि, मध्यप्रदेश में ED और IT के दफ्तर खुल रहे हैं। ये मध्यप्रदेश में कांग्रेस की संभावित जीत से बीजेपी की बौखलाहट को साफ दिखा रहा है। दिग्विजय सिंह मंगलवार को कांग्रेस की पर्यवेक्षक बैठक में शामिल हुए थे। बैठक से निकलने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने यह बात कही।

ईडी, आईटी के दफ्तर भाजपा की बौखलाहट :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए ईडी, आईटी के दफ्तर खोले जाने को भाजपा की बौखलाहट बताई। उन्होंने कहा है कि, मध्यप्रदेश में बीजेपी के भ्रष्टाचार के साम्राज्य पर कार्यवाही करने के बजाय कांग्रेस नेताओं पर कार्यवाही करने के लिए जगह-जगह ईडी, आईटी के दफ्तर खोले जा रहे हैं और अधिकारी पदस्थ किए जा रहे हैं। ये मध्यप्रदेश में कांग्रेस की संभावित जीत से बीजेपी की बौखलाहट को साफ दिखा रहा है, कांग्रेस पार्टी इससे डरने वाली नहीं है।

उनके इस बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है दोनों पार्टियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी और बढ़ गई है। वीडी शर्मा द्वारा दिग्विजय के बयान पर किये गए पलटवार के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई
बड़वानी की जनता से आह्वान है कि झूठ बोलने वाले कांग्रेसियों को चुनाव में करारा जवाब दें: VD शर्मा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co