पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से प्रस्तुत याचिका पर सुनवाई
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से प्रस्तुत याचिका पर सुनवाईRaj Express

अगर हम मध्यप्रदेश में चुनाव जीते तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे: दिग्विजय सिंह

MP Politics: आज मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- एमपी में कांग्रेस सरकार आने पर बजरंग दल पर बैन नहीं लगेगा।

हाइलाइट्स :

  • मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी

  • अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया

  • आज दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को लेकर दिया एक बड़ा बयान

MP Politics: एमपी में चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है, भाजपा और कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है। इस बीच अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

बजरंग दल को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान

आज मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को लेकर एक और बड़ा बयान दिया है कि, एमपी में कांग्रेस सरकार आने पर बजरंग दल पर बैन नहीं लगेगा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि, हम बजरगं दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे (अगर हम मध्य प्रदेश में चुनाव जीतते हैं) क्योंकि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं, लेकिन हम दंगों या हिंसा में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेंगे।

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा

साथ ही दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, धर्म के नाम पर भाजपा ने हमेशा भ्रष्टाचार किया, भगवान राम के नाम पर करोड़ों रुपए जमा किए, आज तक चंदे के हिसाब नहीं दिया गया। कुंभ, सिंहस्थ और महाकाल में भ्रष्टाचार किया अब राम मंदिर के में भी भ्रष्टाचार कर रहे है।

जानकारी के लिए बता दें कि, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह के हिदुत्व वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है, इस बीच दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को लेकर एक और बड़ा बयान जारी किया है इससे पहले कर्नाटक में चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात अपने घोषणापत्र में की थी। जिसके बाद पूरे देश में बजरंग दल से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध किया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com