दिग्विजय सिंह ने दी ये सफाई:
दिग्विजय सिंह ने दी ये सफाई:Social Media

"सर्जिकल स्ट्राइक" पर बयान देकर बुरे फंसे दिग्गी अब दे रहे सफाई- हम सुरक्षा बलों का बहुत सम्मान करते हैं

भोपाल, मध्यप्रदेश: अपने द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हम सुरक्षा बलों का बहुत सम्मान करते हैं और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर ऐसा बयान दिया, जिससे बवाल मच गया। दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर दिए बयान से जहां कांग्रेस ने पूरी तरह किनारा कर लिया है। वही दिग्विजय सिंह की टिप्पणी को लेकर बीजेपी निशाना साध रही है। इस बयान को देकर बुरे फंसे दिग्गी अब सफाई दे रहे है।

दिग्विजय सिंह ने दी ये सफाई:

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाने के बाद विरोध का सामना कर रहे दिग्विजय सिंह ने अब इस मामले में सफाई दी है। अपने द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हम सुरक्षा बलों का काफी सम्मान करते हैं और उनको सर्वोच्च स्थान देते हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए जाने के बाद राजनीति गरमा गई

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान दिग्विजय सिंह ने सोमवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर विवादित बयान दिया। जिसके बाद दिग्विजय सिंह के बयान पर विपक्ष के साथ पक्ष वाले विरोध उतरे है। इस मामले को लेकर मध्यप्रदेश के कई नेताओं के बयान सामने आ रहे है।

दिग्विजय सिंह ने दी ये सफाई:
दिग्विजय सिंह के बयान पर विपक्ष के साथ पक्ष वाले उतरे विरोध में, कांग्रेस पार्टी ने दिग्गी को छोड़ा अकेला

मंगलवार को सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर राहुल गांधी को 'डैमेज कंट्रोल' के लिए उतरना पड़ा और बयान देते हुआ कहा, सेना को सबूत देने की जरूरत नहीं, हमें अपनी सेना पर पूरा भरोसा है। सेना जो करती है, वह ठीक है। वही इस बयान पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तानी परस्ती का है। कभी सर्जिकल स्ट्राइक तो कभी राम के अस्तित्व तो कभी रामसेतु के सबूत मांगते हैं। राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में चलते हुए दिग्विजय सिंह जी फिर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं। वे हमारी सेना का मनोबल गिरा रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co