प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन सत्र
प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन सत्र Social Media

प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन सत्र : द्रौपदी मुर्मू ने 27 प्रवासी भारतीयों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

समापन सत्र : प्रवासी भारतीय दिवस में 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान को पाकर प्रवासी भारतीयों ने अपनी ख़ुशी जाहिर की।

इंदौर, मध्यप्रदेश। इंदौर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र की शोभा बढ़ाई और प्रवासी भारतीय दिवस में हिस्सा लेने के रूप में 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्‍मान प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के अंतर्गत प्रवासी भारतीयों, संस्थाओं को दिया जाता है, जिनकी देश या दुनिया में उपलब्धियां उल्‍लेखनीय हैं। पुरस्कार विजेताओं ने प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने पर खुश और हर्षित नजर आये।

पैनल द्वारा चुने गए विजेता :

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का 17वां संस्करण मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित किया गया। प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। प्राप्तकर्ताओं को उप-राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली एक जूरी-सह-पुरस्कार समिति द्वारा चुना गया था, जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर को पैनल के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था, जिनके अन्य सदस्य विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। प्रवासी भारतीय दिवस के हिस्से के रूप में 27 प्रवासी भारतीयों को प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार राष्ट्रपति के हाथो प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

मुख्यमंत्री ने लिखा बधाई ट्वीट प्रवासी भारतीयों के नाम :

इंदौर में चल रहे 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शुभ हाथों से प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार प्राप्त करके प्रवासी भारतीयों ने अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस किया है। इनकी इस ख़ुशी में चार चाँद लगाने के लिए सीएम मुख्यमंत्री ने भी इनको ट्वीट कर बधाई दी है। लिखा है कि,

"विश्व में अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज व राष्ट्र उन्नति में योगदान देने हेतु आज राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर कमलों से प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित होने पर बधाई! आप अपने कार्यों से ऐसे ही विश्व में भारत को गौरवान्वित करते रहिये,शुभकामनाएं" #PBDIndore

प्रवासी भारतीयों ने जाहिर की खुशी:

वहीँ विजेताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये हैं, पुरस्कार विजेता ने कहा संयुक्त राष्ट्र में, WHO में, और इन सभी प्रकार के अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में और व्यापारिक समुदाय में भारतीय हैं। इसलिए, स्विट्जरलैंड में हमारे प्रवासी प्रवासी हैं और वे सभी भारत के साथ बहुत जुड़े हुए हैं। कनाडा के एक अन्य पुरस्कार विजेता ने कहा कि वह अपनी मातृभूमि से पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहे हैं, वह कनाडा और भारत दोनों में सेवा करना जारी रखेंगे।

इस सम्मान के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए व्यापार और समाज कल्याण के क्षेत्र में पुरस्कार पाने वाली इजराइल की प्रवासी भारतीय ने कहा- भारत और इज़राइल के नागरिकों के बीच बहुत सारे आदान-प्रदान कार्यक्रम हैं, और यह सब सिर्फ दो साधारण लोगों के साथ शुरू हुआ है,मैं भारत सरकार को अपने लोगों को नहीं भूलने के लिए धन्यवाद देती हूं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co