द्रौपदी मुर्मू ने किया धर्म धम्म सम्मेलन का शुभारंभSocial Media
मध्य प्रदेश
राजा भोज की नगरी भोपाल पहुंची द्रौपदी मुर्मू, 7वें 'धर्म धम्म सम्मेलन' का किया शुभारंभ
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज राजा भोज की नगरी भोपाल पहुंची, उन्होंने यहां 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन-2023 का उद्घाटन किया।
भोपाल, मध्य प्रदेश। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज राजा भोज की नगरी भोपाल पहुंची, राजा भोज की पवित्र नगरी भोपाल पहुंचने पर मुख्यामंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हृदय से स्वागत किया। इस अवसर पर माननीय गवर्नर श्री मंगुभाई पटेल जी भी उपस्थित रहे। भोपाल पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7वें धर्म धम्म सम्मेलन का शुभारंभ किया।
द्रौपदी मुर्मू ने किया धर्म धम्म सम्मेलन का शुभारंभ: महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच चुकी हैं, उन्होंने यहां 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन-2023 का उद्घाटन किया है। पांच मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में भूटान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल और भारत के संस्कृति मंत्री भाग लेंगे। सम्मेलन 'नए युग में मानववाद का सिद्धांत" विषय पर हो रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर और सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता भी मौजूद हैं।
क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान: इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है कि 7वें धर्म धम्म सम्मेलन का आयोजन इस धरती पर हो रहा है। यहां पधारे सभी गणमान्यजनों और नागरिकों का प्रदेश वासियों की ओर से स्वागत करता हूं।"
इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, "भारत अत्यंत प्राचीन और महान राष्ट्र है। एक ही चेतना समस्त जड़ और चेतन में विद्यमान है, यही भारत का मूल चिंतन भी है। इसीलिए भारत में कहा गया कि "सियाराम मय सब जग जानी", "अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम्। उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम्"।।"
भारत के गाँव-गाँव में बच्चा-बच्चा यह उद्घोष करता है: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस दौरान कहा कि, "भारत के गाँव-गाँव में बच्चा-बच्चा यह उद्घोष करता है कि, 'धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो। भगवान बुद्ध ने कहा कि 'युद्ध नहीं शांति, घृणा नहीं प्रेम, संघर्ष नहीं समन्वय, शत्रुता नहीं मित्रता' और यही वो मार्ग है जो भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शांति का दिग्दर्शन कराएगा।मुझे कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि धर्म धम्म का पहला सिद्धांत सभी जीवों के साथ दया और सम्मान के साथ व्यवहार करना है। एक ही चेतना सब में है।"
राष्ट्रपति ने इस पुस्तक का किया विमोचन: इस खास मौके पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और गवर्नर मंगुभाई पटेल जी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन में 'द पेनारोमा ऑफ इंडियन फिलोसफर्स एंड थिंकर्स' पुस्तक का विमोचन किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।