मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों का चुनाव परिणाम
मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों का चुनाव परिणामSudha Choubey - RE

मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों का चुनाव परिणाम, जानें कौन जीता और किसे मिली शिकस्त?

MP Nagar Nikay Chunav Result 2023: प्रदेश के इन जिलों में भाजपा और कांग्रेस ने जीत हासिल की है, आइये जाने कौन है सबसे आगे...

मध्यप्रदेश: प्रदेश के 19 नगरीय निकायों के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने इन जिलों में जीत हासिल की है। आइये जाने अब तक के रुझान में कौन है सबसे आगे... मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज 19 नगरीय निकायों में मतगणना पूर्ण कर ली गई है। आयोग ने पार्षदों के परिणाम भी जारी कर दिये हैं। आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि 19 नगरीय निकायों में कुल वार्डों की संख्या 343 थी। इनमें से 183 वार्ड में भाजपा और 143 में कांग्रेस के पार्षद विजयी घोषित हुए हैं।

बता दें, 19 नगरीय निकायों में हुए चुनाव में कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल व राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी के गढ़ बड़वानी में भी शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद भाजपा ने बढ़त बनाई वहीं यहां कांग्रेस को हार मिली है, वहीं दिग्गी के गढ़ में कांग्रेस की बढ़त बनाई।

  • गुना की नगर पालिका राघौगढ़-विजयपुर के 24 वार्डों में से 8 पर भाजपा और 16 पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।

  • अनूपपुर की नगर परिषद जैतहरी के 15 वार्डों में से 7 भाजपा, 6 कांग्रेस और दो अन्य के खाते में गए हैं।

  • खंडवा की नगर परिषद ओंकारेश्वर के 15 में से 9 पर भाजपा और छह पर कांग्रेस ने बाजी मारी है।

  • बड़वानी की नगर परिषद खेतिया के 15 वाडरें में से 10 भाजपा के, 4 कांग्रेस और एक अन्य के खाते में गए।

नगर परिषद पानसेमल में 10 भाजपा, तीन कांग्रेस और दो अब अन्य के पास हैं। नगर परिषद पलसूद के 4 वार्ड भाजपा, सात कांग्रेस और चार पर अन्य का कब्जा हुआ है। राजपुर में आंकड़ा भाजपा का 11 और कांग्रेस का चार रहा। नगर परिषद अंजड़ के 11 वार्ड पर भाजपा, दो पर कांग्रेस और दो पर अन्य ने जीत हासिल की। नगर पालिका परिषद बड़वानी के कुल 24 वाडरें में से 14 पर भाजपा और 10 पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते। नगर पालिका परिषद सेंधवा में 19 वार्डो के साथ भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां मात्र 5 वार्ड कांग्रेस के खाते में गए हैं।

धार नगर पालिका परिषद के कुल 30 वाडरें में से 18 भाजपा के पास गए हैं। यहां नौ कांग्रेस और तीन पर अन्य का कब्जा जमा है। नगर पालिका परिषद पीथमपुर के 13 वार्ड भाजपा और 17 पर कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। नगर पालिका परिषद मनावर में भाजपा नौ और कांग्रेस को 6 पर जीत हासिल हुई। नगर परिषद धरमपुरी में भाजपा का आंकड़ा पांच, कांग्रेस का नौ और अन्य का एक रहा। नगर परिषद धामनोद में छह स्थानों पर भाजपा और नौ पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। नगर परिषद कुक्षी के सात वार्ड भाजपा के पास और आठ कांग्रेस के पास गए हैं। नगर परिषद डही में ये आंकड़ा 10 और चार का रहा। एक वार्ड पर अन्य प्रत्याशी का कब्जा हुआ है। नगर परिषद राजगढ़ के 15 वार्डों में से छह पर भाजपा और नौ पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। नगर परिषद सरदारपुर में भी यही स्थिति रही।

बता दें, 20 जनवरी को प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में आज चुनाव के लिए मतदान शुरू हुए थे। इस दिन सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चली थी। मतदान को लेकर केंद्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों का चुनाव परिणाम
मप्र के 19 नगर निकायों में मतदान आज, सीएम की अपील- कृपया सभी काम छोड़कर मतदान करें

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com