भिंड पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
भिंड पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़Social Media

भिंड पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग के बाद बदमाशों ने किया सरेंडर

भिंड, मध्यप्रदेश। शनिवार सुबह भिंड पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में हुई फायरिंग के बाद बदमाशों ने सरेंडर कर दिया।

भिंड, मध्यप्रदेश। एमपी से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार सुबह भिंड पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। भिंड के दबोह थाना क्षेत्र में फरदुआ के हार में शनिवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में फायरिंग के बाद 4 बदमाशों ने सरेंडर कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक

भिंड के दबोह थाना क्षेत्र के फरदुआ, करियावली, लोटमपुरा, निशार, इकमिली, देवरी समेत कई गांव में बदमाश राह चलते किसानों से मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इनकी जानकारी मिलते ही पुलिस देर रात थाने से निकली और कांक्क्षी मोड़ से आगे देवरी के पास एक ट्रैक्टर को पकड़ा।

फायरिंग के बाद 4 बदमाशों ने सरेंडर कर दिया :

वहीं बदमाशों को खोजते हुए पुलिस फरदुआ और करियावली के हार में पहुंची। यहां झोपड़ी में बदमाश छिपकर बैठे थे। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायर किए। दोनों के बीच लंबी चली फायरिंग के बाद 4 बदमाशों ने सरेंडर कर दिया।

बताते चलें कि, एमपी में कई मामलों पर पुलिस द्वारा शिकंजा कसते हुए लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। बीते दिनों ही ग्वालियर में बड़ी कार्यवाही हुई थी, यहां प्रोफेसर के घर पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद जब बदमाश भाग रहे थे, तभी एक कैमरे में कान्हा नाम के बदमाश का चेहरा कैद हो गया। साथ ही वह ऑटो का नम्बर भी फुटेज में सुरक्षित हो गया था। जिससे बदमाश भाग रहे थे।

बस यहीं पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने का सबसे पहला क्लू मिला था। पुलिस ने बदमाश कान्हा की पहचान कराई, जिसको क्षेत्र के लोगों ने पहचान लिया था। बस इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को लिफ्ट करना शुरु कर दिया और 6 आरोपियों को पुलिस दबोच चुकी है।

भिंड पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
Gwalior : प्रोफेसर के घर हुई लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार और 4 फरार

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com