ग्वालियर : प्रतिबंध के बाद भी बाजार में बिक रहीं चाइना की झालर

ग्वालियर, मध्य प्रदेश : दीपावली पर घर-आंगन को आकर्षित रोशनी से सजाया जाता है और घर की मुंडेर को दीपक जलाकर रोशन किया जाता है। बाजार में रंग-बिरंगी लाइटों की भरमार है।
प्रतिबंध के बाद भी बाजार में बिक रहीं चाइना की झालर
प्रतिबंध के बाद भी बाजार में बिक रहीं चाइना की झालरसांकेतिक चित्र

ग्वालियर, मध्य प्रदेश। दीपावली पर घर-आंगन को आकर्षित रोशनी से सजाया जाता है और घर की मुंडेर को दीपक जलाकर रोशन किया जाता है। बाजार में रंग-बिरंगी लाइटों की भरमार है। प्रतिबंध के बाद भी चाइना की झालर से लेकर रंग-बिरंगी लाइटें बाजार में बिक रही हैं लोग इनसे दूरी बनाए हुए हैं। दीपावली के लिए इस बार कई खास प्रकार की झालरें आई हैं जिन्हें खरीदार सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि स्वदेशी झालर 60 रुपए से शुरु होकर 250 रुपए तक की है जबकि चाइना की झालर 25 रुपए से शुरु होकर 600 रुपए तक की है।

माता लक्ष्मी का आगमन दीपावली पर होता है और इसके लिए हम अपने घर की सफाई करने के साथ-साथ झिलमिल लाइटें लगाते हैं। दरवाजे पर स्वागतम्, वेलकम, शुभ दीपावली के बंदनवार लगाए जाते हैं। इस बार बाजार में लाइट वाले बंदनवार आए हैं। यह बंदनवार कई कलर और डिजाइनों में हैं। बंदनवार गोलाकार में ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं तो इसके अलावा गिलासनुमा भी बंदनवार हैं, जिनकी कीमत 200 रुपए से शुरु होकर 500 रुपए तक है। व्यापारी ने बताया कि आपने अब तक धमाके माचिस जलाकर चलाए होंगे और इनसे खतरा भी बना रहता है लेकिन रिमोट से न तो धमाके बजाए होंगे और न ही हैप्पी दिवाली लिखा देखा होगा। यश लाइट के संचालक गोयल का कहना है कि वह ग्राहकों के लिए खास लेजर बम लेकर आए हैं इसकी खासियत यह है कि इसका रिमोट का बटन दबाते ही धमाके जैसी आवाज निकलती है और जमीन व दीवार पर हैप्पी दिवाली लिख जाता है, साथ ही लेजर की किरणें भी निकलती हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com