मध्यप्रदेश उत्सव को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
मध्यप्रदेश उत्सव को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानSocial Media

प्रदेश के विकास में सहभागिता के लिए सभी जुटें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास के विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धियां अर्जित करते हुए मध्यप्रदेश बदल रहा है। इसमें जन सहयोग बहुत आवश्यक है।

हाइलाइट्स :

  • 28 नवंबर से चलेगा सबको भूखंड देने का अभियान।

  • प्रवासी भारतीय दिवस में आएंगे 100 देशों के प्रतिनिधि।

  • मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना फिर देंगे गति।

  • नागरिकों ने दोनों हाथ उठाकर दिया सहयोग का आश्वासन।

  • अद्भुत और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का देर रात्रि तक नागरिकों ने लिया आनंद।

  • पूरे राज्य में सात दिन तक होंगी गतिविधियां।

भोपाल, मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास के विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धियां अर्जित करते हुए मध्यप्रदेश बदल रहा है। इसमें जन सहयोग बहुत आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जन सहभागिता का महत्व बताते हुए छह प्रमुख क्षेत्रों में आम जनता से सहयोग भी मांगा। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस समारोह के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को उपस्थित जन समुदाय ने प्रमुख क्षेत्रों में पूर्ण सहयोग देने के संकल्प से अवगत करवाया।

28 नवंबर से चलेगा भूखंड देने का अभियान :

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 28 नवंबर से उन सभी लोगों को भूखंड देने का अभियान चलाया जाएगा, जिनके पास अपने भूखंड नहीं हैं। विभाजन के समय आए लोगों और अन्य ऐसे व्यक्तियों जिनके अपने भूखंड नहीं हैं, उन्हें जमीन का टुकड़ा देने के साथ ही ऐसे सभी लोगों जिनके पास मकान नहीं है, महा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 17 सितंबर से प्रारंभ हुए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान से 88 लाख लोगों को जोड़कर योजनाओं का लाभ देने के लिए पंजीकृत किया गया है। अभियान के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर को निरंतर छठवीं बार देश भर में स्वच्छता क्षेत्र में नम्बर एक पर आने, भोपाल को स्वच्छतम राजधानी का खिताब मिलने और ओवर ऑल रैंकिंग में मध्यप्रदेश के देश में नम्बर एक पर आने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थापना दिवस के लिए सभी प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है। एक जमाना था जब मध्यप्रदेश डाकुओं के लिए जाना जाता था। डाकुओं पर फिल्में बनती थीं। हमने सकंल्प लिया था कि मध्यप्रदेश को शांति का टापू बनाएंगे। प्रदेश में डाकू रहेंगे या हमारी सरकार रहेगी। दोनों साथ नहीं रह सकते। पुलिस ने कमाल का कार्य किया है। मध्यप्रदेश में आतंक का साया था। सिमी के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। कोई जमाना था नक्सली हावी हो गए थे। उस नेटवर्क को भी ध्वस्त किया। मध्यप्रदेश की पहचान बिना सड़कों वाले राज्य की थी। आज तीन लाख किलोमीटर शानदार सड़कें बन गई हैं। मध्यप्रदेश पहले लालटेन का प्रदेश कहा जाता था। अब 24 घंटे बिजली देने वाला प्रदेश है। मध्यप्रदेश के खेत सूखे थे। मध्यप्रदेश के कंठ प्यासे थे। साढ़े सात लाख हेक्टर में सिंचाई क्षमता थी जिसे बढ़ाकर 45 लाख हेक्टर कर लिया गया है। वर्ष 2026 तक सिंचाई क्षमता 65 लाख हेक्टेयर हो जाएगी। मध्यप्रदेश कुआं और बावड़ी का पानी पीता था। अब लाखों घरों में सीधे नल कनेक्शन दिए गए हैं। सवा करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है नई क्रांति की शुरूआत मध्यप्रदेश में की गई है। जब तक बालिकाओं की संख्या बालकों के समान नहीं हो जाएगी चैन से नहीं बैठना है। 1000 बालकों पर 912 बालिकाएं जन्म लेती थी। अब यह संख्या 976 हो गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश की ग्रोथ 19.74 प्रतिशत देश में सर्वाधिक है। प्रति व्यक्ति आय 13 हजार से बढ़कर 1.37 लाख हो गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि निवेश आए इसके लिए ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ही नहीं, प्रवासी भारतीय सम्मेलन भी होगा। लगभग 100 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित होंगे।

मध्यप्रदेश के इंदौर में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय शामिल होंगे। खेलो इंडिया गेम्स भी मध्यप्रदेश में होंगे। इस माह सरकारी पदों पर करीब 40 हजार भर्तियां कर दी जाएंगी। रोजगार दिवस पर 2 लाख स्वरोजगार के अवसर उपलबध कराए जाएंगे। इसी माह नागरिकों को रहने के लिए जमीन का टुकड़ा देने का अभियान शुरू हो जाएगा। बालिकाओं की उच्च शिक्षा की फीस प्रदेश सरकार भरवाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रदेश का कोई बच्चा अनाथ नहीं रहेगा। मख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के तहत शिक्षा नि:शुल्क की जाएगी। मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना के तहत खेतों तक सड़क ले जाने का कार्य करेंगे। नशा विनाश की जड़ है। नशा नहीं करें। गांव को नशा मुक्त स्वयं नशे से दूर रखने का आपस पास नशा न रहे संकल्प लेने का संकल्प दिलाया।

मध्यप्रदेश उत्सव 67 वें मध्यप्रदेश स्थापना दिवस' समारोह में सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, श्री वी डी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्रीमती कृष्णा गौर, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर,मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, श्री विष्णु खत्री, पूर्व मंत्री श्री राम पाल सिंह, तीर्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री माखन सिंह ,भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिव शेखर शुक्ला, ने स्वागत भाषण दिया। प्रदेश के केन्दीय मंत्री और मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रीमंडल के अन्य मंत्री वर्चुअली समारोह से जुड़े।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित 'मध्यप्रदेश उत्सव' का दीप प्रज्वलन एवं मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनता से छह क्षेत्रों में विशेष सहयोग मांगा। इनमें पौधरोपण, पर्यावरण बचाने, नशा मुक्ति, बिजली की बचत, जल संरक्षण, बेटियों का सम्मान सुरक्षित करने और स्वच्छता अभियान में सहयोग शामिल है। बेटियों पर गलत नजर रखने और बेटियों के सम्मान को आंच पहुंचाने वालों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। बेटियों को बचाएंगे, बेटियों का सम्मान करेंगे।

'मध्यप्रदेश उत्सव' का दीप प्रज्वलन एवं मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया।
'मध्यप्रदेश उत्सव' का दीप प्रज्वलन एवं मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया।Social Media

सफाई में मध्यप्रदेश को नम्बर एक बनाने के लिए कार्य करेंगे। कुछ न कुछ स्वच्छता का कार्य करेंने। नागरिक कर्तव्यों का पालन करें तो देश में मध्यप्रदेश सबसे अच्छा राज्य रहेगा। मध्यप्रदेश को नम्बर एक बनाने का संकलप दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से मध्यप्रदेश गान पर सभी नागरिक खड़े होकर सम्मान देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस से मध्यप्रदेश के गान के समय सभी नागरिकों से खड़े को कर सम्मान देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा की पहले मध्यप्रदेश गान के समय खड़े होकर सम्मान देने की परम्परा नहीं थी। लेकिन आज से यह परम्परा प्रारंभ कर रहे हैं।

प्रदेश के अन्य स्थानों पर होंगी प्रस्तुतियां : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्य मंत्री श्री चौहान ने कहा कि आज प्रस्तुत मैत्रेयी जी के दल की प्रस्तुतियां अद्भुत हैं। अलौकिक प्रस्तुति है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी यह प्रस्तुति करवाई जाएंगी।

लाल परेड ग्राउंड पर हुईं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां :

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आज मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सुप्रसिद्ध तीन संगीतकारों शंकर, एहसान और लॉय समूह द्वारा बैंड प्रस्तुति और जानीमानी कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी का साथी कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका “शिव महात्म्य” का कार्यक्रम देखने का अवसर राजधानी के नागरिकों को मिला । इन प्रस्तुतियों के लिए संस्कृति विभाग द्वारा समन्वय किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आमंत्रित कलाकारों का स्वागत करते हुए प्रदेश की जनता की ओर से उनका अभिनन्दन किया। आभार श्री अदिति त्रिपाठी ने माना।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com