Faggan Singh Kulaste in Jan Ashirwad Yatra
Faggan Singh Kulaste in Jan Ashirwad YatraRE-Bhopal

जिन्होंने झूठ बोलकर सरकार बनाई, क्या उन्हें माफ करेगी छिंदवाड़ा की जनता? फग्गन सिंह कुलस्ते

Faggan Singh Kulaste in Jan Ashirwad Yatra: सभा को संबोधित करते हुए सांसद पूनज महाजन ने कहा, 2003 से पहले जब दिग्विजय सिंह प्रदेश के सीएम थे, तो प्रदेश की क्या हालत थी, वह किसी से छिपी नहीं है।

हाइलाइट्स :

  • केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने महाकौशल की जन आशीर्वाद यात्रा को किया सम्बोधित।

  • इस सभा में पूनम महाजन ने किया सम्बोधित।

  • सभा को रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का किया गया अनावरण।

छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश। प्रदेश में 15 महीने के लिए बनी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने संबल जैसी कई महत्वपूर्ण और गरीबों का कल्याण करने वाली योजनाओं को समाप्त करने का पाप किया है। उस सरकार ने किसानों को झूठे वचन दिए और कर्जमाफी का वादा पूरा न करने का पाप किया। जिस पार्टी ने झूठे वादे कर, जनता से झूठ बोलकर सरकार बनाई थी, क्या आप उसे माफ करेंगे? यह बात केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान छिंदवाड़ा जिले के चौरई में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, साल 2003 में जब भाजपा की सरकार बनी, तब प्रदेश में कुल 7 लाख हैक्टेयर में सिंचाई होती थी। भाजपा की सरकार ने सिंचाई के रकबे को 47 लाख हैक्टेयर तक पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रयास कर रही है। प्रदेश में आज 48 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी बेटियां और 1.35 करोड़ लाडली बहनें महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रतीक हैं।

BJP का कमल खिला, तो प्रदेश से मिट गया पिछड़ेपन का दागः पूनम महाजन

सभा को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष और सांसद पूनज महाजन ने कहा, 2003 से पहले जब दिग्विजयसिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तो प्रदेश की क्या हालत थी, वह किसी से छिपी नहीं है। उन्होने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। लेकिन 2003 में प्रदेश में कमल खिला और भाजपा की सरकार बनी। जिसके बाद मध्यप्रदेश से पिछड़ेपन का दाग मिट गया। आज 2023 में जब हम मध्यप्रदेश को देखते हैं, तो हमें गर्व होता है। उन्होंने कहा कि सांसद नकुलनाथ कभी संसद में दिखाई नहीं देते। राहुल गांधी भी तभी संसद आते हैं, जब उन्हें जादू की झप्पी देनी होती है, या आंख मिचौली खेलनी हो। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता स्टालिन सनातन धर्म का उपहास करते हैं। सनातन धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और एचआईवी जैसी बीमारियों से करते हैं। लेकिन कमलनाथ इस बारे में कुछ नहीं बोलते, बस अपनी इज्जत बचाने के लिए छद्म हिंदुत्व की आड़ ले लेते हैं।

रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का अनावरण, राम दरबार की झांकी सजी

सभा के दौरान पार्टी नेताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वीरांगना रानी अवंतिबाई की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर रानी अवंतिबाई की वेशभूषा में सजी बच्चियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्रीराम दरबार की झांकी भी सजाई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com