इंदौर की 3 स्टार होटल में भभकी आग
इंदौर की 3 स्टार होटल में भभकी आगSocial Media

इंदौर की 3 स्टार होटल में भभकी आग, 35 लोगों को किया गया रेस्क्यू

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, इंदौर की एक होटल में भीषण आगजनी की घटना होने की जानकारी सामने आई है।

हाइलाइट्स-

  • मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से आई बड़ी खबर

  • इंदौर की एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

  • लगभग 35 लोग होटल के अंदर फंस गए। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया।

  • हादसे के बाद करीब 35 लोगों को किया गया रेस्क्यू

इंदौर, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। खबर आई है कि, इंदौर की एक होटल में भीषण आगजनी की घटना होने की जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक, महू गांव थाना क्षेत्र की पपाया ट्री होटल में आज सुबह आग लग गई। जिसके चलते लगभग 35 लोग होटल के अंदर फंस गए। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, राऊ क्षेत्र की पपाया ट्री, 3 स्टार होटल है और इस 4 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर रेस्टोरेंट बना हुआ है। बाकी ऊपर के 3 फ्लोर पर ठहरने के लिए कमरे बनाए गए हैं। मंगलवार रात यहां पर 35 लोग ठहरे हुए थे और जैसे ही आगजनी की सूचना मिली लोगों की भीड़ होटल के बाहर इकट्ठा हो गई।

आग लगने की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आग का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है और शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का काम प्राथमिकता से कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, होटल में यह आगजनी सुबह 8 बजे के करीब हुई तब स्टाफ मौके पर मौजूद था और धुआं उठते ही सभी ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने की घटना को लेकर लोगों का कहना है कि, आग लग गई लेकिन फायर अलार्म नहीं बजा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com