पेंट की फैक्ट्री में लगी आग
पेंट की फैक्ट्री में लगी आगSocial Media

Fire in Jabalpur: पेंट की फैक्ट्री में लगी आग, दो कर्मचारी समेत एक की हालत नाजुक

Fire in Jabalpur: संजय नगर में देर रात पेंट की फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस हादसे में 3 कर्मचारी झुलस गए, जिनमें एक ही हालत नाजुक बताई जा रही है।

जबलपुर, मध्यप्रदेश। जबलपुर के अधारताल क्षेत्र स्थित पेंट कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए और एक हालत नाजुक है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची। आग में झुलसे कर्मचारियों को एंबुलेंस की सहायता से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

केमिकल से भड़की आग :

पुलिस के मुताबिक अधारताल थाना क्षेत्र स्तिथ संजय नगर के इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात एक पेंट फैक्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी पेंट में केमिकल मिला रहे थे अचानक उस केमिकल के मिश्रण में आग भड़क उठी और कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। आग बुरी तरह लगी थी जिसकी वजह से फैक्ट्री में रखा लाखो का केमिकल और कलर खराब हुआ जिससे काफी नुकसान हो गया है।

3 फायर बिग्रेड ने काबू की आग :

जबलपुर के अधारताल क्षेत्र स्थित पेंट बनाने की कंपनी की फैक्ट्री में देर रात आग लगने का मामला सामने आया है, हालांकि सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।बता दें कि सूचना मिलते ही नगर निगम मुख्यालय, आईएसबीटी और रांझी से एक-एक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने देर तक मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। फिलहाल आग से झुलसे कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है। दो कर्मचारी काम कर रहे थे। चौकीदार बाहर बैठा हुआ था। इतने में अचानक आग भड़क उठी। आग ने दोनों कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से फैक्टी के कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों कर्मचारियों को एम्बुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com