Khargone Accident Follow-Up
Khargone Accident Follow-UpPriyanka Yadav-RE

Follow-Up: खरगोन में हुए भयंकर हादसे में उजड़े कई परिवार- अब तक 24 लोगों की मौत, RTO बरखा गौड़ निलंबित

Khargone Accident Follow-Up: आज सुबह मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में हुए दुखद हादसे में कई परिवार उजड़ गए है। हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो गई वही लगभग 30 लोग घायल हैं।

Khargone Accident Follow-Up: आज सुबह मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में हुए दुखद हादसे में कई परिवार उजड़ गए है। जिले में यात्री बस के पुलिया से नीचे गिरने से हुए हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो गई। वही लगभग 39 लोग घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने खरगोन में मीडिया से चर्चा के दौरान RTO बरखा गौड़ के निलंबित होने की बात कही।

हंसते-खिलखिलाते ले रहे थे यात्रा का आनंद:

मिली जानकारी के मुताबिक, बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, ये सभी हंसते-खिलखिलाते यात्रा का आनंद ले रहे थे तभी अचानक बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस सीधे नीचे जा गिरी। इस भयंकर हादसे में कई लोगों की जान गई है। शुरुआत में 15 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी। अब कलेक्टर ने बताया कि 24 लोगों की मौत हुई है।

देखिए मृतकों के नाम की लिस्ट...
मृतकों के नाम
मृतकों के नामSocial Media

इसके पहले खरगोन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ने बताया कि इंदौर जा रही बस सुबह लगभग सवा नौ बजे जिला मुख्यालय से करीब 34 किलोमीटर दूर डोंगरगांव के समीप ये हादसा हुआ। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि चालक को नींद का झोंका आ गया था। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही पलटी हुई बस को अपने संसाधनों से खड़ा कर दिया और कई घायल यात्रियों को बचाया।

पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने जताया दुःख-

हादसे पर दुःख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा- खरगोन में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के खरगोन में बस हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की। द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया- ‘‘मध्य प्रदेश के खरगोन में हुए बस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की खबर से बहुत दुख हुआ। मैं इस दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।’’

जगदीप धनखड़ ने अपने ट्वीट में कहा- ‘‘मध्य प्रदेश के खरगोन में बस दुर्घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

इससे पहले मध्यप्रदेश के कई नेताओं ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुःख जताया है।

Khargone Accident Follow-Up
खरगोन हुए भीषण हादसे पर CM ने जताया दुःख, मृतकों के परिजन को 4-4 लाख सहायता राशि देने की घोषणा की

लापरवाही बरतने के मामले में आरटीओ बरखा गौड़ निलंबित...

खरगोन बस हादसे के मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सरकार ने शुरू की कार्रवाई। प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने खरगोन में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि इस हादसे में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरटीओ बरखा गौड़ को निलंबित करने का जारी किया आदेश। बसों में हो रही ओवरलोडिंग पर कार्यवाही के जिला कलेक्टर- एसपी को दिए निर्देश।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com