PFI पर बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी प्रतिक्रिया
PFI पर बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी प्रतिक्रियाPriyanka Yadav - RE

PFI पर बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी प्रतिक्रिया, कही यह बात

मोदी सरकार ने कथित रूप से आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण 'पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया' (PFI) पर प्रतिबंध लगाया है। इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने प्रतिक्रिया दी है।

भोपाल, मध्य प्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने कथित रूप से आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण 'पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया' (PFI) पर प्रतिबंध लगाया है। इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से बीते दिन मंगलवार रात एक अधिसूचना भी जारी की गई है। इस मामले पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। अब इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कमलनाथ ने कही यह बात:

PFI पर बैन को लेकर म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि, "जनता को सुरक्षा चाहिए। अगर इतने दिनों से ये हो रहा था तो आप क्या कर रहे थे? ये साल भर में तो पैदा नहीं हुए। क्या सबूत अभी मिले हैं? अगर ये आतंकवादी संस्थाओं से पहले से जुड़ी थी तो आप इतने साल से क्या कर रहे थे।"

राजस्थान में राजनीतिक संकट पर बोले कमलनाथ:

राजस्थान में राजनीतिक संकट पर म.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि, "मेरी अशोक गहलोत से बात हुई है। वहां पर्यवेक्षक गए थे, बैठक बुलाई गई थी। 3-4 लोगों ने अनुशासनहीनता की जिन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है।"

जानकारी के लिए बता दें कि, कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की आतंकी फंडिंग व अन्य गतिविधियों के चलते भारत में पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए अधिसूचना (नोटिफिकेशन) भी जारी कर दी गई है। यूएपीए एक्ट के तहत इस संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया है। बता दें, PFI एक कट्टरपंथी संगठन है। 2017 में NIA ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

इन संगठनों पर भी लगाया गया बैन:

  • रिहैब इंडिया फाउंडेशन

  • कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया

  • ऑल इंडिया इमाम काउंसिल

  • नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन

  • नेशनल विमेन फ्रंट, जूनियर फ्रंट

  • एम्पावर इंडिया फाउंडेशन

  • रिहैब फाउंडेशन(केरल)

  • जूनियर फ्रंट

PFI पर बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी प्रतिक्रिया
आज CM ने वीसी के माध्यम से श्योपुर जिले की समीक्षा की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co