Van Vihar Bhopal Nature Camp For School Students
Van Vihar Bhopal Nature Camp For School StudentsRE-Bhopal

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में छात्रों के लिए आयोजित किया जा रहा है फ्री 'नेचर कैम्प'

Van Vihar Bhopal Nature Camp: कैम्प का संचालन, सहायक संचालक वन विहार सुनील कुमार सिन्हा और विजय बाबू नंदवंशी, बायोलॉजिस्ट वन विहार के द्वारा किया जा रहा है।

हाइलाइट्स :

  • नेचर कैम्प में बच्चों को किया जाएगा पर्यावरण के प्रति जागरूक।

  • भोपाल के सरकारी स्कूलों के छात्र होंगे इस कैंप में शामिल।

  • विभिन्न वन्य जीवों के बारे में भी बताया जायेगा।

भोपाल, मध्यप्रदेश। पर्यावरण का हमारे जीवन में विशेष महत्त्व होता है। स्कूल में पढ़ने वालों छात्रों के मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वन विहार भोपाल द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए मंगलवार को फ्री नेचर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में आने वाले छात्रों को वन विहार के विभिन्न वन्य जीवों के बारे में बताया जायेगा।

इस कैम्प का संचालन सहायक संचालक वन विहार सुनील कुमार सिन्हा और विजय बाबू नंदवंशी, बायोलॉजिस्ट वन विहार के द्वारा किया जा रहा है। इस नेचर कैम्प में वन विहार के वन्य-प्राणियों, पक्षियों, सरीसृपों आदि के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी जाएगी। वन विहार में आने वाले पर्यटकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिये यहां अनेक गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। इन्हीं गतिविधियों में एक "नेचर कैम्प" है जो सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिये पर्यावरण के प्रति जागरूकता की भावना विकसित करने के लिए नि:शुल्क आयोजित किया जा रहा है।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान साल1983 से स्थापित है। यहाँ हर साल 6-7 लाख से भी अधिक पर्यटक भ्रमण करने आते हैं। राजधानी भोपाल में बडे तालाब के पास की जिस पहाडी पर वन विहार स्थित है वह लगभग तीन दशक पूर्व वीरान थी और आबादी की मार से यहां का जंगल बरबाद हो चुका था । साल 1981 में इस पहाड़ी के वनक्षेत्र का संरक्षण सघन रूप से शुरू हुआ और जल्द ही यह पहाड़ी हरी भरी होने लगी। 26 जनवरी 1983 को पहाड़ी एवं उसके आस-पास के 445.21 हेक्टेयर क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा देकर वन विहार का नाम दिया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co