मंदसौर में चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर- हादसे में महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

Mandsaur News: मंदसौर जिले से एक हादसे की खबर सामने आई है, शहर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया है।
मंदसौर में चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर
मंदसौर में चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडरSocial Media

हाइलाइट्स :

  • मंदसौर शहर से सामने आई एक हादसे की खबर

  • शहर में चाय बनाते समय फटा गैस सिलेंडर

  • इस हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर

Mandsaur News: एमपी में आए दिन कुछ न कुछ हादसे हो रहे है। इसी बीच अब मंदसौर जिले से एक हादसे की खबर सामने आई है। शहर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया, इस हादसे में महिला की मौत हो गई पति की हालत गंभीर है।

मंदसौर शहर में हुआ ये हादसा:

ये हादसा मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर में हुआ है, यहां शुक्रवार सुबह प्रदेश के मंदसौर के एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट (Gas Cylinder Blast) हो गया। शहर के राजीव कॉलोनी में गैस सिलेंडर में ब्लास्ट में होने पर पति-पत्नी को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह के वक्त राजेश पोरवाल की पत्नी पुष्पा बाई ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस ऑन किया, इतने में अचानक बाद धमाका हो गया। इस धमाके में पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि गैस रिसाव से किचन में गैस जमा हो गई थी और सुबह जैसे ही चिंगारी मिली ये ब्लास्ट हो गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com