'गौ-कैबिनेट' देश में अपनी तरह की महत्वपूर्ण पहल : शर्मा

भोपाल, मध्य प्रदेश : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विडी शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 'गौ कैबिनेट' के गठन से गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय अब और अधिक प्रभावी होंगे।
'गौ-कैबिनेट' देश में अपनी तरह की महत्वपूर्ण पहल : शर्मा
'गौ-कैबिनेट' देश में अपनी तरह की महत्वपूर्ण पहल : शर्माSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विडी शर्मा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 'गौ कैबिनेट' के गठन से गौ-संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय अब और अधिक प्रभावी होंगे।

श्री शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकारें गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रही हैं। इन सरकारों का जोर गांव, गरीब और गायों के कल्याण पर रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा गठित 'गौ कैबिनेट' देश में अपनी तरह की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से प्रदेश में गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के उपाय अधिक प्रभावी तरीके से किए जा सकेंगे। उन्होंने 'गौ कैबिनेट' के गठन पर व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के लिए गौवंश का संरक्षण और संवर्धन प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है और पार्टी की सरकारें इसके लिए लगातार प्रयास करती रही हैं।

उन्होंने कहा कि गौ पालन और उनका संरक्षण-संवर्धन एक व्यापक विषय है। इसे किसी एक विभाग द्वारा लागू किया जाने में कई तरह की व्यवहारिक दिक्कतें आती, लेकिन श्री चौहान ने जो 'गौ कैबिनेट' गठित की है, उसमें पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण जैसे उन सभी विभागों को शामिल किया है, जिनकी गौवंश के संरक्षण-संवर्धन में किसी न किसी प्रकार की भूमिका रहती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कृषि को गौ आधारित माना जाता है। गौ और कृषि एक दूसरे पर सिर्फ आश्रित ही नहीं हैं, बल्कि एक-दूसरे की आवश्यकताओं की पूर्ति भी करते हैं। उन्होंने कहा कि 'गौ कैबिनेट' के बन जाने से प्रदेश में गौ-संरक्षण एवं संवर्धन का काम अधिक तालमेल के साथ किया जा सकेगा, जिसके परिणाम आने वाले वर्षों में दिखाई देंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com