गोंडवाना पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की जांच के लिए राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Gondwana Party: गोंडवाना पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ झड़प हो गई। इस झड़प में पुलिस और कार्यकर्ता दोनों घायल हुए थे।
गोंडवाना पार्टी कार्यकर्ता
गोंडवाना पार्टी कार्यकर्ताRE-Bhopal
Submitted By :
gurjeet kaur

हाइलाइट्स :

  • गोंडवाना पार्टी कार्यकर्ता पुलिस की कार्रवाई से नाराज।

  • मामले में की उच्च स्तरीय जांच की मांग।

  • पिछले दिनों हुई थी पुलिस से झड़प।

भोपाल, मध्यप्रदेश। गोंडवाना पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज की उच्च स्तरीय जाँच के लिए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। यह ज्ञापन गोंडवाना पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तसीलदार राजेंद्र शुक्ल को सौंपा है। बीते दिनों उमरिया में गोंडवाना पार्टी द्वारा किये विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान कुछ कार्यतकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ झड़प हो गई। इस झड़प में पुलिस और कार्यकर्ता दोनों घायल हुए थे।

क्या है पूरा मामला:

बीते 26 सितम्बर को गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक मीना सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जानकारी सामने आई थी की कुछ कार्यकर्ताओं ने उमरिया में दुकाने बंद करवाने का भी प्रयास किया था। इन कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर अपनी मांगों को उठाया था। इस विरोध और प्रदर्शन के दौरान ,कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई थी। एक पुलिस कर्मी इसमें गंभीर रूप से घायल भी हुआ था।

पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज से गोंडवाना पार्टी कार्यकर्ता नाराज थे। कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के नाम तहसीलदार राजेंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है। गोंडवाना पार्टी कार्यकर्ता इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co